Deepika Padukone : दीपिका पादुकोण ने शेयर किया दिलचस्प पोस्ट, रणवीर सिंह को टैग कर दिखाई शादी की झलक

9 copy 2

Deepika Padukone: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का पर्चम लहराहने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फनी वीडियो शेयर करके फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। इसी बीच दीपिका ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ अपनी शादी की झलक शेयर करती दिख रही है।

शादी के बाद ऐसी है रणवीर दीपिका की बॉन्डिंग

दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने दो लोगों की शादीशुदा जिंदगी को दिखाती एक मजेदार रील शेयर की। वीडियो में दिख रहा है कि पत्नी कुछ देर के लिए भी आराम नहीं करती है क्योंकि उसे सफाई करने का या कुछ न कुछ काम करते रहने का जुनून है। वहीं उसका हसबैंड पूरे टाइम लैपटॉप पर कुछ न कुछ देखता रहता है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, ‘पीवीओ: जब आपकी शादी किसी ऐसे व्यक्ति से हो जो आराम नहीं कर सकता’। दीपिका ने ये वीडियो अपनी मैरिड लाइफ डिस्क्राइब करते हुए शेयर किया है। वहीं इसके साथ उन्होंने रणवीर सिंह को भी टैग किया।

ये भी पढ़े: Deepika Padukone On Dwayne Johnson: इस हॉलीवुड सुपरस्टार ने झेली है डिप्रेशन की बिमारी, एक्टर के खुलासे पर दीपिका पादुकोण ने किया रिएक्ट

रणवीर के लिए लिखा था खास नोट

दीपिका पादुकोण ने कुछ दिन पहले ही रणवीर सिंह के साथ फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि क्यों हमें अपने खास दोस्त से शादी करनी चाहिए। बता दें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 नवंबर 2018 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने कोंकणी और सिंधी दोनों ही रिती-रिवाजों से शादी की थी। ये कपल शादी के 4 साल पहले से एक-दूसरे को डेट कर रहा था।

Exit mobile version