पहले भी विवादों में रहीं हैं दीपिका पादुकोण, जाने अभिनेत्री से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज

besharam rang

besharam rang

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा दीपिका पादुकोण अपने नए गाने ‘बेशरम रंग’ के कारण काफी चर्चा में चल रही है। इस गाने में लोगों को शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमेस्ट्री काफी पसंद आ रही हैं। लेकिन वहीं दुसरी तरफ दीपिका इस गाने के कारण विवादों मे फसती नज़र आई है। गाने मे पहने गए आउटफिट के कलर को लेकर सोशल मीडिया ने दीपिका को घेर लिया है। ये पहली बार नहीं है जब दीपिका विवादो में नजर आई है। चलिए जानते है इससे पहले किन कारणों से दीपिका कॉन्ट्रोवर्सीज पर बनी रही है।

beshram rang

‘बेशरम रंग’

दीपिका का हाल ही में रिलीज हुआ गाना बेशरम रंग सोशल मीडिया में कई विवादो में घिरा दिख रहा है। इस बार उनके हॉट और बोल्ड अंदाज है को लेकर वो कॉन्ट्रोवर्सी में बनी हुई है। दरअसल, शाहरुख खान की आने वाली मूवी ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशरम रंग…’ में दीपिका ने भगवा रंग की बोल्ड ड्रेस पहनी है इस गाने में एक्टरस किंग खान के साथ रोमांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसलिए लोगों ने उनके आउटफिट को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे है। और मूवी को लेकर भी विरोध होना शुरु हो गया है।

deepika padukone

दम मारो दम

इससे पहले एक ओर गाने में दीपिका को कॉन्ट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा था। वह गाना दम मारो दम गाने था जो साल 2011 में रिलीज हुआ था। यह आइटम सॉन्ग ‘दम मारो दम’ ( Dum Maro Dum )जीनत अमान के पुराने गाने का रिमिक्स था। जिसमें दीपिका काफी बोल्ड दिखाई दी थीं। आपको बता दें इस गाने पर आपत्ति जताते हुए खुद जीनत अमान ( Zeenat Aman ) ने भी नाराज़गी जाहिर की थी।

deepika padukone

छपाक फिल्म में भी विवादो ने नहीं छोड़ा पीछा

साल 2020 में आई फिल्म छपाक (chhapaak) को लेकर भी दीपिका विवादो के दलदल में फसती चली गई थी। साल 2020 में एक्टरस नहीं बल्कि दो विवादों से घिरी हुई थीं। पहला तो फिल्म प्रमोशन और दूसरा उनका जेएनयू में पहुँच जाना दोनो ही कॉन्ट्रोवर्सी में दीपिका पर लोगों की तिखी नज़र बनी हुई थी।

deepika padukone

पद्मावत (Padmavat)

दीपिका ने जितने साल बॉलीवुड को दिए है शायद उतने विवाद और कॉन्ट्रोवर्सी लिए भी है। पद्मावत फिल्म में दीपिका की शूटिंग को लेकर बवाल मचा हुआ था। इस फिल्म में दीपिका रानी पद्मावती का किरदार निभा रही थी जिसपर लोगो ने देश के अलग- अलग कौने से उनका विरोध किया था। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि इस फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण के सड़कों पर पुतले फूंके गए थे। इस विवाद में दीपिका की नाक काटने की धमकी तक दे दी गई थी। जिसकी वजह से फिल्म का नाम बदलना पड़ा और ‘पद्मावती’ (Padmavati) से ‘पद्मवात’ करना पड़ा।

deepika padukone

ड्रग्स केस में उलझीं

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग्स मामला काफी चर्चा में आया था। उस समय दीपिका का नाम भी ड्रग्स केस में देखने को मिला था। जांच में दीपिका का अपनी मैनेजर के साथ ड्रक्स की चैट सामने आई थी। जिसपर एक्टरस को सवालो से घिरना पड़ा था। इस मामले में दीपिका से सितंबर 2020 में एनसीबी ने घंटों पूछताछ की थी।ड्रग्स केस में दीपिका का नाम आने के बाद वह लोगों की आंखों की किरकिरी बन गई थीं।

 

 

Exit mobile version