Deepika Padukone : फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे नेपोटिज्म पर भड़की दीपिका पादुकोण, बोलीं – “यह तब भी था और आज भी है”

Deepika Padukone

Deepika Padukone : बॉलीवुड की हसीन अदाकारा दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस करण जौहर के शो के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर जमकर ट्रोल हो रही हैं। हालांकि उन्होंने अबतक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। वहीं इसके बावजूद भी दीपिका अक्सर ही कई मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म पर अपनी राय रखी है।

बॉलीवुड में चल रहे भाई-भतीजावाद पर Deepika Padukone ने दी प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि हाल ही में जब दीपिका पादुकोण से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि उन्होंने एक आउटसाइडर होते हुए भी इंडस्ट्री में चल रहे नेपोटिज्म से कैसे डील किया? तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि, “उनके पास कोई और विकल्प नहीं था। किसी के लिए भी उस क्षेत्र में नाम और पहचान बनाना एक मुश्किल टास्क है, जिसमें उसके माता-पिता नहीं हों”। दीपिका का कहना है कि, “हकीकत यह है कि अब भाई-भतीजावाद जैसी चीजों पर बात होनी शुरू हो गई है। यह एक नया चलन है। लेकिन, यह तब भी था, अब भी है और आगे भी रहेगा। यही इसकी हकीकत है”।

दीपिका को करना पड़ा था नेपोटिज्म से डील

दीपिका ने आगे कहा कि, “जब वह इंडस्ट्री में आईं तो उनके पास प्रोफेशनली और पर्सनली दोनों तरह से डील करने के लिए ढेर सारी चीजें थीं। वह टीनएज में थीं और एक नए शहर में आई थीं। न तो वहां उनका परिवार साथ था और न ही इंडस्ट्री में उनका कोई दोस्त था। उन्हें अपने लिए खाने की व्यवस्था खुद करनी थी, सामान रखना था, रहना था। लेकिन, तब भी उन्होंने इसे बोझ नहीं समझा”।

ऋतिक रोशन की फिल्म में आएंगी नजर

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण अब अगली बार बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन संग उनकी एक्शन फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल गणत्रंत दिवस के मौके पर 26 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में अनिल कपूर भी एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Exit mobile version