Oscar Awards: ऑस्कर अवार्ड के लिए रवाना हुईं दीपिका, विदेश में एक बार फिर एक्ट्रेस बढ़ाएंगी देश का गौरव

Oscars 2023

Oscar Awards: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपने करियर के पीक पर चल रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पठान’ की कामयाबी का आनंद उठा रही हैं। एक्ट्रेस की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ‘पठान’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है और फिल्म का जलवा अभी भी बरकरार है। फिल्मों के अलावा भी एक्ट्रेस आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। अभी कुछ समय पहले ही दीपिका को फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अनवील करने का मौका मिला था। वहीं अब एक्ट्रेस ऑस्कर 2023 के इवेंट में प्रेजेंटर बनने का मौका मिला हैं। दीपिका की इस उपलब्धि पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। यहां तक कि आज यानी 10 मार्च को दीपिका इस इवेंट में शामिल होने के लिए रवाना भी हो चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्हें गिकी लुक में देखा जा सकता है।

ऑस्कर के लिए रवाना हुई दीपिका

दीपिका पादुकोण 2023 के ऑस्कर अवार्ड में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हो चुकी हैं। हाल ही  में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान अगर एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो दीपिका ने ओवरसाइज ब्लैक ब्लेजर में नजर आई, जिसे उन्होंने ब्लैक टर्टल नेक टॉप के साथ पेयर किया था। इसी के साथ दीपिका ब्लू फ्लेयर्ड डेनिम ट्राउजर के साथ एक फ्री हेयर डू और स्टेटमेंट आईग्लासेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए और हमेशा की तरह मुस्कुराती नजर आई।

इन प्रेजेंटर्स के साथ शामिल होंगी दीपिका

बता दें कि 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 12 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉली थिएटर में होगा। ऑस्कर 2023 में दीपिका प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी। इस बार ऑस्कर में भारत को अवार्ड की तीन कैटेगरी ओरिजिनल सॉन्ग, डॉक्यूमेंट्री फीचर और डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट में नॉमिनेशन मिला है। ऐसे में सबकी निगाहें इन अवार्ड्स पर टिकी हुई हैं। आपको बताते चलें कि ऑस्कर 2023 में दीपिका पादुकोण एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, ग्लेन क्लोज, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जैनेल मोने, जो सलदाना, जेनिफर कोनेली, रिज अहमद और मेलिसा मैककार्थी के साथ प्रेजेंटर के तौर पर शामिल होंगी।

Exit mobile version