अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर आज आ सकता है फैसला, भ्रष्टाचार मामले में गए थे जेल

Deshmukh blog image

भ्रष्टाचार मामले में जेल की सजा काट रहे महराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को जमानत मिलेगी या नहीं इसको लेकर परिणाम आज सामने आ सकता। विशेष सीबीआई जज द्वारा गुरूवार को देशमुख की जमानत याचिका पर मामला सुरक्षित रख लिया गया था। अनिल देशमुख को ईडी द्वारा दर्ज मनी लाउंड्रिंग मामले में जमानत मिल गई है जहां एनसीपी नेता अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर विशेष कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकती है।

भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

ये मामला भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज केस से जुड़ा है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों ही मामलों में जमानत मिलने पर आज गृहमंत्री अनिल देशमुख जेल से बाहर आ सकते हैं। अनिल देशमुख को हाल ही में स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे इस समय मुंबई के आर्थर रोड जेल में हैं। अनिल देशमुख को पिछले साल भ्रष्टाचार के मामले में 2 नवंबर 2021 को गिरफ्तार किया गया था। वे महराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में गृहमंत्री थे। महाविकास अघाड़ी सरकार में गृह मंत्री रहते हुए उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा। इसको लेकर विपक्षी पार्टियों ने महाविकास अघाड़ी सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

 

 

पुलिस को 100 करोड़ की वसूली का दिया था टारगेट

बता दे की आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह द्वारा अनिल देशुमख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था। परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था की अनिल देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को मुंबई के होटल, रेस्टोरेंट व बार से हर महीने एक सौ करोड़ रूपये वसूलने का लक्ष्य दिया है। इस आरोप के बाद जांच हार्इकोर्ट द्वारा जांच के आदेश दिए। भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद अनिल देशमुख ने महराष्ट्र के गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद उस समय महराष्ट्र में विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा ने महाविकाश अघाड़ी सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

Exit mobile version