Debina Bonnerjee : देबिना हुई गंभीर बीमारी का शिकार, फोटो शेयर कर दी जानकारी

Debina Bonnerjee

Debina Bonnerjee infected with Influenza B Virus : टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती है। देबिना और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) की जोड़ी को लोग एक साथ देखना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जिसके बाद उनके फैंस उदास हो गए है। बता दें कि एक्ट्रेस देबिना (Debina Bonnerjee) इन्फ्लुएंजा-बी वायरस (Influenza B Virus) से संक्रमित हो गई है।

इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर दी जानकारी

हाल ही में एक्ट्रेस (Debina Bonnerjee) अपने परिवार वालों के साथ अपनी सालगिरह मनाने के लिए श्रीलंका गई थी। श्रीलंका से वापस लौटने के बाद कई दिनों तक उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें बुखार और कफ जैसे लक्षण थे। इसकी वजह से वह अपनी बच्चियों के पास भी नहीं जा रही है। इसके बाद उन्होंने (Debina Bonnerjee infected with Influenza B Virus) चेकअप कराया, जिसके बाद पता चला कि वह इन्फ्लुएंजा-बी वायरस से संक्रमित हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर दी है।

जानिए इंफ्लुएंजा वायरस के बारें में

बता दें कि इंफ्लुएंजा (Influenza B Virus) फ्लू होता है जिसे संक्रामक वायरल श्वसन रोग माना जाता हैं। आमतौर पर ये इन्फ्लूएंजा (Influenza B Virus) वायरस से होता है। इन्फ्लुएंजा को मौसमी फ्लू भी कहा जाता हैं। इंफ्लुएंजा की चपेट में आने के बाद व्यक्ति में बुखार, सिरदर्द, उल्टी और बदन दर्द आदि जैसे लक्षण दिखाई देते है।

Exit mobile version