बिहार : दहेज की खातिर बहू की हत्या को दिया अंजाम, फिर शव को फांसी पर लटकर किया गुमराह

dowry case

dowry case

बिहार में दहेज प्रथा के नाम पर एक और महिला की बलि चढ़ गई है। दरअसल, यहां दहेज की खातिर ससुरालवालों ने दो महीने पहले आई अपनी बहू की हत्या कर दी। वहीं मृतका के परिवार वालों का आरोप है कि बुलेट गाड़ी और 5 लाख रुपए दहेज के लिए उनकी बेटी को ससुरालवालों ने मौत के घाट उतार दिया गया। महिला के परिवार का आरोप है कि उसके ससुरालवालें उसे पैसों के लिए रोज़ना मारते थे। इतना ही नहीं मृतका की हत्या करने के बाद ससुरालवालों ने उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया ताकि ये हत्या सुसाइड में बदल जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

dowry case

ये शर्मनाक घटना बिहार के आरा के तरी मुहल्ले की है। बिहार में एक बार फिर दहेज की आड़ में एक विवाहित महिला को मौत के मुंह में धकेल दिया गया। महिला के ससुरालवालों ने दो महीने पहले आई अपनी बहू को एक बुलेट के खातिर पीट-पीटकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतका के शव को फांसी के फंदे से लटकाने का आरोप लगाया गया है। मृतका की पहचान खुशबू परवीन के नाम से की गई है। जानकारी के मुताबिक, खुशबू के मायके वालों ने उसके पति सहित ससुराल वालों पर मर्डर का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा कि घटना के बाद से महिला का पति मौके से फरार है।

2 महीने पहले हुई थी शादी

ये घटना नगर थाना के तरी मुहल्ला की है। यहां रहने वाले मोहम्मद शाहनवाज आलम की शादी दो महीने पहले ही खुशबू परवीन (22 साल) के साथ धूमधाम से हुई थी। खुशबू झारखंड स्थित रांची के डूरंडा थाने के मनी टोला के रहनेवाले मुनव्वर अली की बेटी थी।

dowry case

मायकेवालो ने लगाया हत्या का आरोप

खुशबू के परिजनों के मुताबिक, शादी के समय उन्होंने लड़के वालों की सारी मांगे पूरी की थी। लेकिन खुशबू के ससुरालवालों के लालच की कोई सीमा नहीं थी। वह शादी के बाद रोजाना खुशबू के साथ मारपीट करते थे। यहां तक की और दहेज ना मिलने पर उन्होंने खुशबू को एक बार मायके भी भेज दिया था। जिसपर पति शहनवाज 5 लाख रुपये समेत एक बुलेट गाड़ी देने के बाद ही वापस ससुराल लौटने की बात कह आरा चला आया था। मायकेवालों के समझाने-बुझाने के बाद खुशबू को जनवरी में अपने ससुराल वापिस भेज दिया गया। खुशबू के मायके वालों के मुताबिक, ससुराल पहुंचते ही एक बार फिर उसके पति और और सास-ससुर ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और रविवार देर शाम उसकी हत्या कर शव को कमरे में फांसी के फंदे से लटका दिया।

खुशबू की मौत की ख़बर पड़ोस के किसी युवक ने उसके परिवार को दी। जिसके बाद परिवार फौरन आरा पहुंचा और नगर थाने में ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दि है। ससुराल के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। महिला का पति अभी फरार है पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। मामले की छानबीन जारी है।

Exit mobile version