Salman Khan Trolling: ‘नय्यो लगदा’ में अपने डांस मूव्स को लेकर ट्रोल हुए दबंग खान, यूजर्स ने उड़ाया एक्टर का मजाक

Salman Khan Trolling

Salman Khan Trolling : बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर की इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जिसमें सलमान खान एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आए। वहीं ट्रेलर में उनके लुक्स की भी काफी चर्चा हुई। बीते दिनों फिल्म का पहला गाना ‘नय्यो लगदा’ (Naiyo Lagda) भी रिलीज किया गया था, जिसमें एक्टर पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) संग रोमांस फरमाते नजर आ रहे थे। हालांकि गाने में किए गए डांस मूव्स को लेकर एक्टर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

सलमान खान हुए ट्रोल

आपको बता दें कि हाल ही में सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान का पहला गाना नय्यो लगदा रिलीज हुआ था, जिसके लिए सलमान खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, इस गाने में उनके डांस मूव्स को शबीना खान ने कोरियोग्राफ किया है, लेकिन उनके इन डांस मूव्स की वजह से अब दबंग खान का मजाक बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस गाने के डांस स्टेप्स को लेकर सलमान खान को ट्रोल कर रहे हैं।

My friend was in depression since 2022, he was diehard Salman fan, just to cheer him up I showed him Salman’s dance on #NaiyoLagda and this pic, after watching that he got heart attack and died.

20 feb ko uski terhavi hai pic.twitter.com/8CTJLBoz7K

— Dr Nimo Yadav (@niiravmodi) February 13, 2023

Why Selmon Bhoi Why ??? 😭😭😂#NaiyoLagda pic.twitter.com/ca8ZN7ynEn

— 𝐖𝐀𝐐𝐈 3.0 (@WaqixSrk3) February 13, 2023

Sallu Bhai never disappoints in dance steps. Mast stretching kar rahe hain. #KisiKaBhaiKisiKiJaan #NaiyoLagda #SalmanKhan pic.twitter.com/XWUjn2J4Lx

— Anubhav (@Anubhav_nahihai) February 12, 2023

Behind the scenes of #NaiyoLagda pic.twitter.com/tD73Sm2bKL

— z🔥 (@iSRKPathaan_) February 12, 2023

फैंस ने उड़ाया सलमान के डांस स्टेप्स का मजाक

नय्यो लगदा के डांस स्टेप्स को लेकर सलमान खान को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सलमान के गाने से डांस का क्लीप लेकर जहां एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है कोरियोग्राफ की जगह स्कूल पीटी टीचर को बुलाया था।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘प्लीज यह मत कहना कि यह बॉलीवुड गाना भोजपुरी से प्रेरित है।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मेरा दोस्त 2022 से डिप्रेशन में था, वह सलमान का कट्टर प्रशंसक था, बस उसे खुश करने के लिए मैंने उसे #NaiyoLagda पर सलमान का डांस और यह तस्वीर दिखाई, जिसे देखने के बाद उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मृत्यु हो गई। 20 फरवरी को उसकी तेरहवी है।‘

Exit mobile version