IPL Auction 2023: CSK को मिल गया अगला कप्तान, 16.25 करोड़ रुपये में किया टीम में शामिल

IPL

IPL

IPL Auction 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। इस ऑक्शन के पहले से ही स्टोक्स हॉट टॉपिक रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि स्टोक्स इस ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंग्लैंड के ही सैम करन को सबसे महंगे खिलाड़ी का ख़िताब मिला। आईपीएल इतिहास में स्टोक्स लिए यह अब तक की सबसे ज्यादा धनराशि है। हालांकि,चोट की वजह से वह पिछले सीजन में नहीं खेल पाए थे।

Ben Stokes goes to CSK! 💛🦁

Joint-third highest buy in IPL history!

LIVE #IPL2023Auction: https://t.co/hniTsEZvIR pic.twitter.com/REgipQMsEF

— Sportstar (@sportstarweb) December 23, 2022

करेन के बाद आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के दूसरे सबसे महंगे बिके खिलाड़ी रहे बेन स्टोक्स। स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा। वो आईपीएल इतिहास के तीसरे और चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। अब आईपीएल 2023 में बेन स्टोक्स अब एमएस धोनी वाली टीम चेन्नई सुपर किेंग्स के लिए खेलेंगे।

आईपीएल में क्या है स्टोक्स के आंकड़ें

इंडियन प्रीमियर लीग में जब भी ऑक्शन का आयोजन हुआ हैं, इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हमेशा हॉट टॉपिक रहे हैं। यही कारण है कि साल 2017 में स्टोक्स पुणे राइजिंग सुपरजाइंट्स ने 14.50 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। साल 2018 से लेकर 2021 के बीच राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 18 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 604 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं गेंदबाजी में 16 विकेट हासिल किए हैं।

pic.twitter.com/aa7XDgnvHO

— Ben Stokes (@benstokes38) December 23, 2022

इंग्लैंड के लिए टेस्ट में करते हैं कप्तानी

बेन स्टोक्स इंग्लैंड के सबसे सफलतम ऑलराउंडरों में से एक हैं। उन्होंने अपने दमदार खेल से इंग्लैंड को कई बड़े मौके पर जीत दिलाई है। हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप मे शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। स्टोक्स इंग्लैंड के लिए अब तक कुल 89 टेस्ट, 105 वनडे और 43 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

💸💸💸

Ben Stokes' new 🏡 – @ChennaiIPL 💛 #IPLAuction2022 #TATAIPLAuction #TATAIPLAuctionOnJioCinema #AuctionFreeOnJioCinema pic.twitter.com/7Tn5DbUqrD

— JioCinema (@JioCinema) December 23, 2022

टेस्ट में स्टोक्स के नाम 5602 रन दर्ज है जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 193 विकेट भी लिए हैं। वहीं वनडे से स्टोक्स से संन्यास ले लिया है। वनडे क्रिकेट में स्टोक्स के नाम 2924 रन है। वहीं इस फॉर्मेट में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 74 विकेट लिए हैं। इसके अलावा टी20 में स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 585 रन बनाने के साथ 26 विकेट भी लिए हैं।

 

 

Exit mobile version