IPL 2023 Final: रवींद्र जडेजा ने किया कमाल, सीएसके पांचवीं बार बनी चैंपियन

ipl FINAL 2023

IPL 2023 Final: चेन्नई सुपर किंग्स ने गत चैंपियन गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर आइपीएल 2023 की चमकीली ट्राफी अपने नाम कर ली। यह चेन्नई का पांचवां खिताब है। इसके साथ ही एमएस धोनी टूर्नामेंट के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। धोनी ने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 214 रन बनाए थे, लेकिन बारिश के कारण चेन्नई को डकवर्थ लुइस प्रणाली के तहत 15 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य मिला। चेन्नई ने पांच विकेट गंवाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2023 Final: कल MS Dhoni के सामने होंगे Hardik Pandya, जहां से शुरू हुआ था वहीं होगा अंत

बारीश बनी हार की वजह ?

तय शेड्युल के अनुसार ये मैच 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम मे शाम साढ़े सात बजे होना था। लगातार बारीश ने ये मैच होने नहीं दिया। मैच रिजर्व डे पर खेला गया। हालांकि यहां भी बारीश ने लगभग तीन घंटे तक मैच को रोक कर रखा। अंतत: 15 ओवर का मैच खेला गया। चेन्नई को जीत के लिए अंतिम ओवर में 13 रन चाहिए थे। मोहित शर्मा गुजरात के लिए आखिरी ओवर करने आए। मोहित शर्मा ने पहली तीन गेंद सटीक यॉर्कर फेंकी और आखिरी दो गेंदों पर 10 रन दे दिए। जडेजा ने फाइनल की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया और शार्ट फाइन लेग पर फ्लिक करके आखिरी गेंद पर विजयी चौका लगाया।

यह भी पढ़ें: IPL 2023 Final: रिजर्व डे का क्या है चक्कर ? बारिश हुई तो कौन होगा विजेता ? जानें सारी बातें….

साई सुदर्शन ने खेली शानदार पारी

गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेली। वह शतक से चूक गए और 47 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों में सबसे ज्यादा 47 रन बनाए।  गुजरात की ओर से मोहित शर्मा ने तीन और नूर अहमद ने दो विकेट लिए। चेन्नई की ओर से पथिराना ने दो विकेट लिए। वहीं, दीपक चाहर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें: IPL 2023, Ajinkya Rahane: WTC फ़ाइनल में मिली जगह, इसके लिए MS Dhoni को दिया श्रेय

Exit mobile version