कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की काउंटिग शुरू, दोपहर तीन बजे तक आएंगे नतीजे

Result blog image

17 अक्टूबर को देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में हुए अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के लिए आज मतदान सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ है और नतीजे दोपहर 3 बजे तक आने की बात कही जा रही है। मतगणना शुरू हो चुकी है और इसको लेकर इस समय चर्चा का माहौल जारी है । कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के बीच है ।

खड़गे और थरूर के बीच मुकाबला

इन दोनों ही नेताओं ने जमकर पिछले दिनों अध्यक्ष पद चुनाव के लिए अपना प्रचार – प्रसार किया था। इस बार पहले ही यह स्पष्ट किया जा चुका था कि गांधी परिवार से कोई भी इस बार कांग्रेस का अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के लिए मतगणना कांग्रेस मुख्यालय में हो रही है। मलिकार्जुन खड़गे या फिर शशि थरूर में से कोई आज कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। 17 अक्टूबर को हुए चुनाव में 9 हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने मतदान किया था और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए अपनी भागीदारी निभाई थी।

बनाए गए थे 68 मतदान केंद्र

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में देश भर में 68 मतदान केंद्र बनाए गए थे 137 साल पुरानी पार्टी के इतिहास में 17 अक्टूबर को छठी बार चुनाव हुआ था। 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कुल 96 प्रतिशत मतदान हुआ था। कांग्रेस अध्यक्ष पद के नतीजे दोपहर तीन बजे तक आएंगे और इसको लेकर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

Exit mobile version