UP Corona Update : यूपी में दर्ज हुए कोरोना के 31 केस, देखें जिलेवार आंकड़े

UP Corona Update

Coronavirus Cases in Uttar Pradesh : एक समय ऐसा भी था, जब देश में कोरोना वायरस का संक्रमण अपनी चरम सीमा पर था। रोजाना कई लोगों की जान जा रही थी। हालांकि, अब कोरोना के मामलों में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की जा रही है। कई राज्यों में तो संक्रमण का एक भी मामला दर्ज नहीं हो रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश (UP Corona Update) में भी कोरोना केसों में कमी आई है। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 31 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा एक्टिव केसों का आंकड़ा 298 पर पहुंच गया है। हालांकि, इस दौरान 51 लोग स्वस्थ भी हुए है।

27 जिले हुए कोरोना मुक्त

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज प्रदेश (UP Corona Update) के 60 जिलों में संक्रमण का एक भी मामला नहीं मिला है। हालांकि, इस बीच लखीमपुर खीरी, मेरठ और महाराजगंज में सबसे ज्यादा मामले सामने आए है। अकेले इन तीनों ज‍िलों में 82 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 27 जिले पूरी तरह से कोरोना मुक्‍त हो गए है।

देखें जिलेवार आंकड़े

आपको बता दें कि, बीते 24 घंटे में यूपी के लखीमपुर खीरी में कोरोना संक्रमण (Uttar Pradesh Corona Update) के 8 पॉजिटिव केस व 28 एक्टिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा महाराजगंज में 4 पॉजिटिव केस व 26 एक्टिव केस, लखनऊ में 1 पॉजिटिव केस व 10 एक्टिव केस, गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा में 1 पॉजिटिव मरीज व 7 एक्टिव केस और गाजियाबाद में 1 पॉजिटिव केस एवं 9 एक्टिव केस मिले हैं।

वहीं, मेरठ में 0 पॉजिटिव केस व 28 एक्टिव केस, गोरखपुर (UP Corona Update) में 1 पॉजिटिव केस व 5 एक्टिव केस, वाराणसी में 2 पॉजिटिव केस व 24 एक्टिव केस, कानपुर नगर में 0 पॉजिटिव केस व 1 एक्टिव केस, प्रयागराज में 0 पॉजिटिव केस व 3 एक्टिव केस और आगरा में 0 पॉजिटिव केस व 1 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं, जबकि लखनऊ में महज 1 केस सामने आया है। वहीं, इस दौरान लखनऊ में 10 एक्टिव केस मिले हैं और 3 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए है।

यह भी पढ़ें- 
Exit mobile version