दिल्ली: ‘राहगिरी डे’ पर बंद होगा कनॉट प्लेस, जाने राहगिरी दिवस की थीम

Connaught Place Set To Be Car Free On 19 February As Ndmc Relaunches Raahgiri Days

दिल्ली का कनॉट प्लेस में कल रविवार के दिन 3 घंटे तक बंद रहेगा। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कल रविवार को “राहगिरी दिवस” ​​के कारण सुबह कनॉट प्लेस के इनर सर्किल पर 3 घंटे के लिए यातायात प्रतिबंध रहेगा। शुक्रवार को जारी एक एडवाइजरी के अनुसार, दिल्ली पुलिस और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) रविवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक कनॉट प्लेस इनर सर्कल में “राहगिरी दिवस” का आयोजन कर रहे हैं।

जी20 थीम से सजेगा कनॉट प्लेस

जानकारी के मुताबिक, राहगिरी डे 3 साल के कोविड19 के कारण नहीं मनाया जा रहा था। लेकिन इस साल से दिल्ली में राहगिरी डे की सूचना दिल्ली पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि रविवार के दिन दिल्ली के कनॉट प्लेस को कार-फ्री जोन में तब्दील कर दिया जाएगा। वहीं नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने जी20 की थीम के आधार पर राहगीर दिवस को मनाने का फैसला लिया है। तो कल आपको दिल्ली का कनॉट प्लेस जी20 की थीम से सजा मिलेगा।

राहगिरी दिवस के मौके पर दिल्लीवासी योग क्लासेज, जुम्बा, खेल, संगीत, नृत्य सहित कई एक्टिविटी का आनंद ले सकेंगे। लंबे समय के अंतराल के बाद दिल्ली में राहगिरी की फिर से शुरुआत की जा रही है। इस रविवार की थीम सड़क सुरक्षा, चलने की क्षमता और महिला सुरक्षा पर ध्यान देना है। राहगिरी दिवस एक अवधारणा है जो 2013 में शुरू हुई थी।

Exit mobile version