कांग्रेस ने केजरीवाल पर साधा निशाना, दलित विरोधी होने का लगाया आरोप

कांग्रेस ने केजरीवाल पर साधा निशाना दलित विरोधी होने का लगाया आरोप

दिल्ली कांग्रेस ने अब केजरीवाल सरकार पर अपने मंत्री राजिंदर पाल गौतम का इस्तीफा लिए जाने को लेकर निशाना साधा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अपने समाज कल्याण मंत्री राजिंदर पाल का इस्तीफा वाल्मीकि जयंती के दिन दवाब बनाकर लेना उनके दलित विरोधी रवैये को उजागर करता है। जबकि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जैसे भ्रष्ट मंत्रियों का आज तक स्तीफा न लेना केजरीवाल के भ्रष्टाचारी एजेंडे को उजागर करता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने भ्रष्ट नेताओं को बचाने की हमेशा कोशिश करते रहते है। अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल भाजपा की तरह लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करने के लिए लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटने के भाजपा के एजेंडे का पालन कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी की नीति हमेशा सभी धर्मों और जातियों का समान रूप से सम्मान करने की रही है, जिससे लोग अपने धर्म का पालन कर सकें।

 

कांग्रेस का केजरीवाल पर बड़ा आरोप

उन्होंने कहा कि हाल ही में केजरीवाल ने गुजरात से एक दलित परिवार को दिल्ली में अपने साथ दोपहर का भोजन करने के लिए आमंत्रित करके एक बड़ा राजनीतिक स्टंट बनाया था। लेकिन केजरीवाल ने दिल्ली कांग्रेस के दलित नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया, जो दिल्ली में दलितों की समस्याओं पर चर्चा करना चाहते थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि केजरीवाल के मंत्रिमंडल के 80 प्रतिशत से अधिक मंत्री भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में शामिल ह जबकि 38 आप विधायकों के खिलाफ 100 से अधिक मामले हैं। लेकिन वे सभी केजरीवाल के विश्वास पात्र हैं और उन्हें केजरीवाल का संरक्षण प्राप्त हैं। वें सभी दिल्ली सरकार के सभी सौदों में हुऐ भ्रष्टाचार के मास्टमांइड है जिसमें शराब घोटाला भी शामिल है और इसी के माध्यम से केजरीवाल हजारों करोड रूपये के कमीशन प्राप्त करते हैं।

Exit mobile version