कांग्रेस ने भाजपा और आप पर साधा निशाना, कहा – ये दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू

561093 anil chaudhary

दिल्ली कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस की शीला सरकार ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा जैसे पूर्वाचंली राज्यों के प्रवासी निवासियों की आस्था को ध्यान में रखकर छठ महापर्व पर सार्वजनिक अवकाश की शुरुआत की थी, जिस पर केजरीवाल पूरी तरह असंवेनशीलता दिखा रहे है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में दिल्ली की शीला सरकार ने आबकारी नियम के 52वें नियमानुसार 21 दिनों को ड्राई-डे नोटिफाई किया था, जिसमें सभी धर्मों, महात्माओं को ध्यान में रखकर सभी दिनों और स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस को शामिल किया गया। जबकि वर्तमान में केजरीवाल सरकार ने केवल 3 ड्राई-डे कर दिए है। इस संबध में प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा।

 

सीएम केजरीवाल पर बरसी कांग्रेस

 

अनिल कुमार ने कहा कि राजनीति नफा-नुकसान से अलग हटकर केजरीवाल पूर्वांचल वासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए छठ संध्या अर्घ वाले दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करे तथा इस दिना ड्राई-डे भी नोटिफाई किया जाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए हर संभव कोशिश करने वाले अरविन्द केजरीवाल द्वारा संवैधानिक पद पर रहने के बावजूद भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में देवी देवताओं को हथियार बनाकर राजनीति करना एक दुखद घटना है। ऐसा बयान देते समय केजरीवाल शायद यह भूल चुके हैं कि उन्होंने दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर संविधान की शपथ ली थी। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद का दुरुपयोग करने वाले अरविन्द केजरीवाल तुरंत प्रभाव से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें।

 

भाजपा और आप पर साधा निशाना

अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू है। भाजपा की परम्परा पर आम आदमी पार्टी के मुखिया ने भी गुजरात चुनाव धर्म पर आधारित होकर लड़ना चाहते है, जबकि कुछ दिन पहले ही केजरीवाल चींख-चींख कर वहां शिक्षा मॉडल की दुहाई दे रहे थे जो एक फ्लॉप शो साबित हुआ। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जहां देश की करेंसी पर देवी देवताओं की फोटो लगाने का बयान देकर उनका अपमान किया वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि देवी देवताओं का अपमान करने के लिए केजरीवाल देशवासियों के माफी मांगे।

Exit mobile version