कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव : 96 प्रतिशत वोटिंग, राहुल गांधी ने बेल्लारी में किया मतदान

Election blog image 1 1

सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 96 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चुनाव के नतीजे अब 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए देश भर में 40 केंद्रो में 68 बूथ बनाए गए थे। सोमवार को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मतदान करते नजर आए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में मतदान किया। कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत अन्य 87 डेलिगेट ने दिल्ली के अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में मतदान किया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान संपन्न हो चुका है और इसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

9 हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने किया मतदान

पार्टी के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए मैदान में कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच टक्कर हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता रहे मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के बीच मुकाबला था। कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में 9 हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने मतदान किया। चुनाव के दौरान कही से भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने चुनाव को सफल बताया । मतदान के बीच पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने ने कहा कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रही है तथा वह इससे संतुष्ट हैं।

जितेंद्र प्रसाद ने सोनिया गांधी को था हराया

बता दे कि  इससे पहले साल 2000 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था। तब कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र प्रसाद को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था। उस समय कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मैदान में थी जिन्हें जितेंद्र प्रसाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 24 साल में ऐसा पहली बार होगा जब गांधी परिवार से कोई भी कांग्रेस का अध्यक्ष इस बार नहीं होगा। इस बात का ऐलान पहले ही किया जा चुका था।

Exit mobile version