पीएम की हत्या वाला बयान देकर फंसे कांग्रेस नेता राजा पटेरिया, भाजपा बोली – कांग्रेस की मानसिकता फिर हुई उजागर

PM Modi

PM Modi

वर्तमान में संकट की स्थिती से गुजर रही कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने में कांग्रेस के नेताओं का बड़ा हाथ  है। ऐसा इसलिए क्योंकि आए दिन कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री को लेकर ऐसा बयान दे जाते है जिससेे पार्टी की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इसी कड़ी में अब कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने मध्य प्रदेश के पन्ना में ‘पीएम की हत्या’ की बात कहकर नया बवाल खड़ा कर दिया है। अपने विवादित ब्यान को लेकर वे सीधे तौर पर भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। ऐसे में राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जहां अपार जनसमर्थन अपने साथ बटौरा जा रहा है, तो वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है।

 

पटेरिया ने पीएम को लेकर क्या कहा ?

पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पन्ना के पवई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के संविधान को बचाना है और आदिवासियों को सुरक्षित करना है, तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा, अपने देश की सियासत में अब सामंजस्य और भाईचारे का समन्वय का दूर-दूर तक नाता नहीं रहा है। अब सियासत के लिए बदले के भाव खुलकर नजर आने लगे हैं।

 

बयान  को लेकर बवाल

राजा पटेरिया के विवादित बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी नेताओं ने वार-पलटवार शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पटेरिया के बयानों से स्पष्ट होता है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, बल्कि इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी वाली रहती है। जिस तरह से कांग्रेस की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत चल रहे हैं उससे भी यह स्पष्ट होता है। गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि यह आपत्तिजनक बयान है। तत्काल FIR कराने के निर्देश पन्ना एसपी को दिए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश भाजपा के कई नेताओं ने पटेरिया के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर पन्ना पुलिस ने पटेरिया के खिलाफ शांतिभंग और वैमनस्य फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

Exit mobile version