कांग्रेस ने छठ पूजा को लेकर केजरीवाल सरकार पर लगाया आरोप, साधा निशाना

Anil blog image 1 1

दिल्ली कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार पर छठ पूजा के दौरान पूर्वांचल के लोगों पर पाबंदियां लगाने और का आरोप लगाया है। दिल्ली सरकार द्वारा यमुना घाटों पर छठ पूजा की पूरी इजाजत न देने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है । दिल्ली के छठ व्रति दिल्ली कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी उन्हें लेकर आम आदमी पार्टी कार्यालय पुहंचे और ये जानकारी लेने की कोशिश की कि पूर्वांचल के लोग दिल्ली में छठ पर्व पर पूजा अर्चना कहां मनाए ।  अनिल कुमार ने कहा कि छठ महापर्व पर यमुना घाटों पर पूजा अर्चना की पाबंदी करके मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपनी विफलताआंे का छिपाने के लिए दिल्ली के 50 लाख पूर्वांचल वासियों की आस्था से खिलवाड़ कर रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों में छठ महापर्व पर पाबंदी कोविड नियमों के कारण पाबंदी लगाई थी परंतु इस वर्ष जब सभी त्यौहार मनाए जा रहे है तो केजरीवाल सरकार एनजीटी का बहाना लगाकर पूर्वांचल के लोगों को आस्था के छठ महापर्व मनाने की इजाज़त क्यों नही दी।

वादा भूलने की कही बात

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली सरकार ने 15 वर्षों के शासन में छठ महापर्व पर ऐसा संकट कभी नही आने दिया, जो समय आज केजरीवाल सरकार के समय आया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वादा किया था कि यमुना को इतना साफ कर देंगे कि दिल्लीवासी उसमें डुबकी लगा सकेंगे, परंतु केजरीवाल यमुना सफाई को लेकर अपना वादा भूलकर दूसरे राज्यों में चुनावी प्रचार कर रहे है। कांग्रेस नेता ने कहा कि  भूखी प्यासी छठ व्रती महिलाओं के सवालों का जवाब देने के लिए आम आदमी पार्टी कार्यालय से कोई बाहर नही निकला। मुख्यमंत्री की गैर मौजूदगी में रेवेन्यू विभाग के मंत्री कैलाश गहलोट और बुराड़ी के विधायक संजीव झा छठ व्रति महिलाओं से बात करने की बजाय उनके नजदीक से गाड़ी में बैठकर कार्यालय से बाहर निकल गए।

यमुना साफ करने का वादा दिलाया याद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल जब 8 वर्षों में यमुना साफ नही कर पाए, जिससे आज यमुना प्रदूषित है। केजरीवाल सरकार यमुना में अमोनिया झाग को खत्म करने के लिए यमुना में सिलिकॉन डिफॉग घोल का छिड़काव करके यमुना को और प्रदूषित करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार यमुना की सफाई व्यवस्था के लिए पिछले 7 वर्षों में 5500 करोड़ से अधिक धनराशि को भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा दिए और करोड़ों रुपये टीवी अखबारों में विज्ञापन पर खर्च दिए परंतु यमुना घाटों की दुर्गति जैसी की तैसी बनी हुई है, जो अरविन्द केजरीवाल की बेशर्मी को उजागर करता है।

Exit mobile version