Ramadan 2023 Wishes : इन खास मैसेज के जरिए दें माह-ए-रमजान की मुबारकबाद, लिखे- “ऐ माह-ए-रमजान…”

Ramadan 2023 Wishes

Ramadan 2023 Wishes : इस वर्ष माह-ए-रमजान का पाक महीना 24 मार्च 2023 से शुरू हो रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस पूरे माह रोजा यानी उपवास रखते हैं। रोजे में अन्न और जल ग्रहण नहीं किया जाता है। शाम के समय सूरज ढलने के बाद ही खाना खाने के बाद रोजा खोला जाता है, जिसे इफ्तार कहा जाता है। जबकि सूरज निकलने से पहले खाने वाले भोजन को सहरी कहा जाता हैं। सहरी खाने के बाद ही रोजा रखा जाता है।

इस्लामिक मान्यता के मुताबिक, रमजान में की गई इबादत का फल अन्य महीनों की इबादत से कई गुना ज्यादा मिलता है। इस पाक महीने की मुबारकबाद लोग अपनों को खास मैसेज (Ramadan 2023 Wishes) और कोट्स के जरीए देते हैं। तो आइए जानते हैं माह-ए-रमजान के स्पेशल संदेश-

यह भी पढ़ें- Ramadan 2023 : जानें कब से शुरू हो रहा है रमजान का माह? इस दिन मनाई जाएगी ईद

रमजान मुबारक संदेश (Ramadan 2023 Wishes)

आपको खुशियां नसीब हो
जन्नत नसीब हो
आप चाहे जिसे वो आपके करीब हो
कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का आप पर
कि आपको मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो

रमजान मुबारक 2023 !!

Ramadan Mubarak 2023

जिक्र से दिल को आबाद करना
गुनाहों से खुद को साफ रखना
इतनी सी गुजारिश है हमारी कि
रमजान के माह में हमें भी
खुद की दुआओं में याद रखना

रमादान 2023 मुबारक आपको !

Happy Ramadan 2023!

यह भी पढ़ें- Navratri Wishes in Hindi : नवरात्रि पर अपनों को भेजे ये खास शुभकामनाएं संदेश, लिखे- कुमकुम भरे कदमों से…

ऐ माह-ए-रमजान आहिस्ता चल
अल्लाह को राजी करना है
अनजाने में किए गए
सभी गुनाहों को मिटाना है
ख्वाबों को लिखना है और
रब को मनाना है

Happy Ramadan 2023!

यह भी पढ़ें- Hindu Nav Varsh 2023 Wishes : इन शुभ संदेशों के जरिए भेजे अपनों को हिंदू नववर्ष की बधाई, लिखें-चैत्र मास की…

Exit mobile version