पूरे उत्तर भारत में और बढ़ेगी ठंड, कई राज्यों में बारिश के भी आसार

Weather News

Weather News

Weather Forecast : देश के ज्यादातर हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की हैं। इसके साथ मध्य भारत और महाराष्ट्र के तापमान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में ठण्ड और ज्यादा बढ़ेगी। दिल्ली-एनसीआर, बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों में सुबह-शाम घना कोहरा छाने की पूरी संभावना है। साथ ही इन राज्यों के तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी।

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट

भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देश में आज से शीतलहर का प्रकोप बहुत ज्यादा देखने को मिल सकता है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि क्रिसमस और न्यू-ईयर के मौके पर राजधानी में घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में हो रहीं बर्फबारी के साथ-साथ बारिश की भी संभावना जताई जा रहीं हैं। हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर आज तेज बारिश होने का अनुमान है। साथ ही हिमालयी इलाकों में तापमान माइनस में भी जा सकता है। हालांकि पहाड़ी इलाकों के अलावा आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और तमिलनाडु में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री पर पहुंच सकता हैं।

Exit mobile version