उत्तर भारत समेत दिल्ली में और बढ़गी ठंड, कई राज्यों में होगी तेज बारिश

Weather Update

Weather Update

Weather Update : उत्तर भारत और मध्य भारत में लगातार ठंड बढ़ रही हैं। साथ ही दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी बारिशों का दौर जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण देश में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ यूपी, झारखंड, उत्तराखंड और बिहार में आने वाले कुछ दिनों में और ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में आज तेज बारिश होगी।

जानिए आज कहां-कहां होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान भारत के कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना हैं। हालांकि तमिलनाडु, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, माहे, केरल और रायलसीमा के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। महाराष्ट्र के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ भागों में आज बारिश होने की पूरी संभावना है। साथ ही दक्षिण मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज धुंध के साथ मौसम साफ बना रहेगा। साथ ही यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में आज बर्फबारी हो सकती हैं। माना जा रहा है कि आने वाले कई दिनों में ठंड में इजाफा हो सकता हैं।

Exit mobile version