दिल्ली में और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update

Weather Update

Weather Update : बीते दिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तेज बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई हैं। पहाड़ों पर हो रहीं बर्फबारी के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रहीं हैं। साथ ही दिल्ली, झारखंड, पंजाब, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में भी आने वाले दिनों में शीतलहर का सितम देखा जा सकता है। हालांकि कई राज्यों में दिन में धूप खिलने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है।

जानिए अपने राज्य का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, देश के उत्तर-पश्चिम जगहों पर अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। बीते दिन, राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि आने वाले दिनों में यहां के तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी।

माना जा रहा है कि आने वाले कई दिनों में दिल्ली-एनसीआर के पारे में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तामपान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पूर्वानुमान के मुताबिक, देश की राजधानी में 17 दिसंबर के बाद मौसम में फिर बदलाव होगा।

इन राज्यों में होगी हल्की बारिश

उत्तर प्रदेश (UP) और बिहार (Bihar) के कई जिलों में लोगों को सर्दी से अभी राहत नहीं मिलेगी। इन जगहों के तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। साथ ही गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कोंकण और देश के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं।

Exit mobile version