Bageshwar Dham में आज भी चढ़ाए जाते है तीन रंग के नारियल, जानिए क्या है वजह

Bageshwar Dham Temple

Bageshwar Dham Temple : बागेश्‍वर धाम सरकार मंदिर काफी लम्बे समय से सुर्ख़ियों में बना हुआ है। यहां पर आचार्य धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री रामकथा और दिव्य दरबार लगाते हैं। जहां हर बार बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होते है। बागेश्‍वर मंदिर में हनुमान जी का बालाजी रूप विराजमान है, जिसका बहुत ज्यादा पुराना इतिहास है।

इस मंदिर से जुडी ऐसी मान्यता है कि यहां पर अर्जी लगाने से भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है। साथ ही मंदिर (Bageshwar Dham Temple) से जुडी कई रहस्यमयी मान्यताएं भी हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में उन्हीं मान्यता के बारें में विस्तार से बताएंगे।

विभिन्न रंगों का रहस्य

आपको बता दें कि बागेश्‍वर धाम मंदिर (Bageshwar Dham Temple) में अलग-अलग रंग के तीन कपड़ों में नारियल को बांधकर चढ़ाया जाता हैं। मान्यता के मुताबिक अलग-अलग समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए ऐसा किया जाता है। मंदिर में बालाजी भगवान के सामने एक पर्ची पर अपनी समस्‍या को लिखकर नारियल के साथ कपड़े में बांधकर अर्पित किया जाता है। बहरहाल समस्या के अनुसार निश्चित रंग के कपड़े में अर्जी लगाई जाती है। जैसे कि-

सपने में मिलता है संकेत

माना जाता है कि अगर कोई श्रद्धालु पूरी श्रद्धा से यहां (Bageshwar Dham Temple) अर्जी लगाता है तो रात में उसके सपने में बालाजी खुद आते हैं। जबकि अर्जी के स्वीकार होने पर लगातार दो दिन तक बंदर दिखाई देते है। हालांकि अगर सपने में केवल एक दिन बंदर दिखाई देता है तो ये माना जाता है कि आपकी अर्जी भगवान के पास पहुंच गई है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को सपने में बंदर नहीं दिखाई देता है तो जब उसकी अर्जी स्वीकार होगी तब परिवार के किसी भी सदस्य को सपने में लगातार दो दिन तक बंदर दिखाई देंगे।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version