यूपी: कोचिंग टीचर ने नशा देकर किया छात्रा का कई बार रेप, पुलिस ने उल्टा पीड़िता को ही मार दिया थप्पड़

up crime: teacher rape a girl

उत्तर प्रदेश के वृंदावन से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक कोचिंग टीचर पर छात्रा को नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की, एक पार्टी के दौरान उसकी ड्रिंक में टीचर ने नशीला पदार्थ मिला दिया था। और उसको बेहोश कर उसका गलत वीडियो बना लिया गया। वीडियो के जरिए लड़की को ब्लेकमेल करके उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।

सुसाइड करने पर मजबूर हुई लड़की

वृंदावन से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, यहां एक कोचिंग टीचर ने कुछ लोगों के साथ मिलके छात्रा को पार्टी में ड्रिंक पिलाने के जरीए नशीली दवा मिलाके दे दी। जिसके बाद उसको नग्न करके उसका वीडियो बना लिया गया। छात्रा को इस वीडियो के जरिए टीचर ने ब्लैकमेल किया और कई बार कथित तौर पर उसका बलात्कार किया। पीड़िता ने इसके चलते यमुना नदी में कूदकर सुसाइड करने का भी प्रयास किया लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया। पीड़िता ने आपबीती अपने माता-पिता को बताई तो वो सुन हो गए।

पुलिस ने मारा पीड़िता को थप्पड़

घटना की जानकारी माता-पिता ने पुलिस में दी। लेकिन पुलिस ने कथित तौर पर शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं पीड़िता ने दावा किया है की एक पुलिस अधिकारी ने उसे थप्पड़ भी मारा क्योंकि उसने पार्टी में नशीली ड्रिंक पी ली थी। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी गौतम से मदद की गुहार लगाई। फाउंडेशन ने अब इस मामले को अपने हाथ में लिया है और जांच की मांग की है।

कई दर्जन छात्राओं के साथ किया दुष्कर्म

पीड़िता ने कोचिंग टीचर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, उसे एक पार्टी के दौरान ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया गया और फिर उसका गलत वीडियो बनाकर उसके साथ बलात्कार किया गया। छात्रा ने बताया कि, इस तरह की वारदात आरोपी टीचर और उसके साथी बहुत सी लड़कियों के साथ कर चुके है। करीब दर्जन भर लड़कियां उसकी शिकार बन चुकी है। लेकिन बदनामी के डर से अभी तक किसी ने उसके खिलाफ कुछ नहीं बोला है। बता दे कि, पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है और उसने अपने कोचिंग टीचर पर  आरोप लगाया कि कोचिंग सेंटर में उसके शिक्षक और कुछ अन्य युवकों ने कई हफ्तों तक उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

 

 

 

 

Exit mobile version