गिलहरियों को बदल रहा क्लाइमेट चेंज, रिसर्च में हुआ खुलासा

Climate Change effect Squirrels

Climate Change effect Squirrels

Climate Change effect Squirrels : दुनिया में जलवायु परिवर्तन (Climate Change) की समस्या बहुत बड़ी हैं। इसका प्रभाव जीव-जंतु, पेड़-पौधों और इंसानो के जीवन पर अलग-अलग तरह से होता है। कुछ पक्षियों के पंखों का आकार बदला, कुछ जानवरों ने अपने भोजन के तरीकों में बदलाव किया तो कई ने नई जगह को अपना घर बनाया। जलवायु परिवर्तन का अच्छा और बुरा दोनों तरह का असर होता है। हाल ही, में की गई रिसर्च में पाया गया कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से गिलहरियों (Squirrels) के स्पर्म और उनके पैरों में अचानक से बदलाव हुआ हैं।

कनाडा में हुआ अध्ययन

गिलहरियों पर ये अध्ययन कनाडा की मैनिटोबा यूनिवर्सिटी की अगुआई में किया गया हैं। अध्ययन में पाया गया कि जलवायु परिवर्तन का असर वन्यजीवों के स्वास्थ और उनकी मजबूती को भी प्रभावित करता है। ये अध्ययन अफ्रीकी जमीन पर रहने वाले अफ्रीकी गिलहरियों पर किया गया हैं। अफ्रीका में तापमान बहुत ज्यादा होता है। इस वजह से गिलहरियों के पैर का आकार थोड़ा सा बढ़ा हुआ है और शरीर छोटा हुआ है। हालांकि इस वजह से गिलहरियों (Squirrels) को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही उनकी संख्या में कोई कमी आई है। लेकिन ग्लोबल वार्मिंग (Global warming) की वजह से इनके आकार में बदलाव जरूर हुआ हैं।

बदलाव से हुआ फायदा

अध्ययन में शोधकर्ताओं ने ये भी पाया कि गिलहरियों में आया ये बदलाव उनको फायदा पंहुचा रहा हैं। बड़ा पैर होने के कारण गिलहरियां (Squirrels) अपने आप को बहुत जल्दी ठंडा कर लेती है। साथ ही छोटे शरीर की वजह से ये तेज गति से गर्मी निकाल पाती है।

Exit mobile version