Cirkus Song Aashiqui: ‘सर्कस’ का नया गाना ‘आशिकी’ रिलीज, रणवीर का अंदाज लोगों को आ रहा पसंद

Cirkus New Song

Cirkus New Song

Cirkus New Song ‘Aashiqui’ Out:  बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सर्कस’ को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म के दो गाने भी रिलीज हुए और जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। वही अब फिल्म का एक और गाना ‘आशिकी’ रिलीज कर दिया गया है, जिसमें रणवीर सिंह, जैकलिन फर्नांडीस और पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

‘सर्कस’ का नया गाना ‘आशिकी’ रिलीज

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की कॉमेडी फिल्म सर्कस का आज एक और गाना ‘आशिकी’ (Aashiqui) रिलीज हुआ है। इस गाने में रणवीर सिंह, जैकलिन फर्नांडीस और पूजा हेगड़े के साथ रेमांस करते नजर रहे हैं। रणवीर एक ही समय में दोनों के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं, और फैंस को ये गोलमाल काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में रणवीर, जैकलिन और पूजा के अलावा फिल्म की बाकी स्टार कास्ट भी परफॉर्म करती नजर आ रही है। गाने की थीम 90 के दशक की लग रही है और लोकेशन बेहद शानदार दिख रही है। इस गाने को फेमस सिंगर बादशाह ने अपनी आवाज में गाया है।

दो गाने हो चुके है रिलीज

इससे पहले भी फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं। पहले ‘करंट लगा’ रिलीज हुआ था। जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण संग शानदार ठुमके लगाते नजर आ रहे थे, फिर ‘सुन जरा’ (Sun Zara)  जिसमें रणवीर सिंह, जैकलिन फर्नांडीस और पूजा हेगड़े के साथ नजर आए। ये दोनों ही गाने लोगों को काफी पसंद आए थे। अब देखना ये है कि इस फिल्म का ये गाना लोगों को कितना पसंद आता है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के बारे में खास बात यह है कि इस फिल्म में सितारों की फौज के साथ डबल रोल का डबल तड़का देखने को मिलेगा। दरअसल, फिल्म में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा दो किरदार निभाते नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म के रिलीज के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ये देखने वाली बात होगी की इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

Exit mobile version