इस उद्देश्य से 14 नवंबर को मनाया जाता है चिल्ड्रेन्स डे

Children's Day

Children's Day

Children’s Day : देश में हर वर्ष 14 नवंबर को धूम-धाम से बाल दिवस (Children’s Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की प्रेरणा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु से मिली थी। उन्हें बच्चों के प्रति प्रेम और बहुत लगाव था। भारत में पहले 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन की तारीख की घोषणा की थी। चिल्ड्रेन्स डे मनाने की शुरुआत 1956 से हुई थी। हालांकि कई देशों में इसे अलग-अलग दिनों में भी मनाया जाता है। 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जवाहरलाल नेहरु का जन्म हुआ था और उनकी जयंती के दिन को ही बाल दिवस के रूप में चुना गया।

 

बाल दिवस मनाने का उद्देश्य

प्रधानमंत्री नेहरू बच्चों से काफी ज्यादा स्नेह करते थे। उन्होंने आजादी के बाद से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ और उनके बेहतर भविष्य को हमेशा प्राथमिकता दी। उन्हें बच्चों के बीच में रहना बहुत पसंद था। बच्चे हमेशा उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। युवाओं के विकास और उनके रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नेहरू ने देश में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों की भी नीव रखीं थी। स्कूल में इस दिन बच्चों के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बच्चों को उनके अधिकारों और शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समूचे विश्व में बाल दिवस मनाया जाता है।

Exit mobile version