Cheti Chand 2023: जानें कब मनाया जाएगा चेटी चंड पर्व? भगवान झुलेलाल की पूजा का ये है शुभ मुहूर्त

Cheti Chand 2023

Cheti Chand 2023 : हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को चेटीचंड पर्व मनाया जाता है, जिसे झूलेलाल जयंती के नाम से भी जाना जाता है। सिंधी समाज के लिए झूलेलाल जयंती (Julelal Jayanti 2023) का विशेष महत्व है क्योंकि इसी दिन से सिंधी हिंदुओं का नया साल आरंभ होता हैं। चेटीचंड के दिन वरुण देव के अवतार भगवान झूलेलाल जी की श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की जाती है।

चेटीचंड पूजा का शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ 21 मार्च 2023 की रात 10 बजकर 52 से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 22 मार्च 2023 की रात 08 बजकर 20 मिनट पर होगा, इसलिए चेटीचंड (Cheti Chand 2023) का पर्व 22 मार्च 2023 को मनाया जाएगा। संत झूलेलाल जी (Julelal Jayanti 2023) की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 32 मिनट से लेकर रात 07 बजकर 14 मिनट तक है।

चेटीचंड पर्व का महत्व

चेटीचंड के पर्व को भगवान झूलेलाल (Julelal Jayanti 2023) के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता हैं, जिन्हें जल और ज्योति का अवतार माना जाता है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में जब सिंधी समाज के लोग जलमार्ग से यात्रा करते थे। तो वह यात्रा करने से पहले जल के देवता झूलेलाल से प्रार्थना करते थे ताकि उनकी यात्रा सफल व सकुशल हो। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए अब भी चेटीचंड (Cheti Chand 2023) का त्योहार मनाया जाता हैं। माना जाता है कि भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की हर समस्या दूर होती है। साथ ही व्यापार और नौकरी में भी तरक्की मिलती हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version