चेतेश्वर पुजारा ने 5 साल बाद लिया अर्जुन अवॉर्ड, जानिए क्या थी वजह

Cheteshwar Pujara

Cheteshwar Pujara

भारत के स्टार टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साल 2017 में ये पुरस्कार उन्हें दिया गया था लेकिन कुछ निजी व्यस्तता के कारण पुजारा उपलब्ध नहीं थे। जिसके चलते शनिवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें पुरस्कार हैंड ओवर की। अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश किए जाने के 5 साल बाद इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

चेतेश्वर पुजारा ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से दी। पोस्ट के जरिए एक फोटो शेयर करते हुए शनिवार को ट्वीट किया, “इंडिया स्पोर्ट्स, बीसीसीआई और अनुराग ठाकुर को अर्जुन पुरस्कार का आयोजन करने और सौंपने के लिए धन्यवाद। मैच में व्यस्त होने के चलते मैं सम्मान समारोह में शामिल नहीं सका था, सम्मानित करने के लिए आभारी हूं।”

 

Thankful to @IndiaSports, @BCCI and @ianuragthakur to organise and handover the Arjuna Award belatedly, which I could not collect the year it was awarded to me due to my cricket commitments. Honoured and grateful🙏 pic.twitter.com/Dokz4ZP3Hs

— Cheteshwar Pujara (@cheteshwar1) November 19, 2022

 

 

सौराष्ट्र के लिए खेलते हैं घरेलु क्रिकेट

पुजारा सौराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वह विजय हजारे ट्रॉफी के लिए राजधानी दिल्ली में हैं। वह भारत ए टीम का हिस्सा होंगे जो अगले महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में वापसी की, वह 96 टेस्ट खेल चुके हैं। पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में 18 शतक और 33 अर्धशतकों के सहारे 6792 रन बनाए हैं। वो पिछले एक दशक से टेस्ट टीम में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

 

आपको बता दें कि चेतेश्वर पुजारा को ये सम्मान 2017 में खेले गए दमदार क्रिकेट की बदौलत दिया गया हैं। उन्होंने 2017 में टीम के लिए टेस्ट में ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया था। पुजारा ने कुल 13 टेस्ट मैच में 1316 रन बनाए थे और सभी को अपना मुरीद बना लिया था।

 

Exit mobile version