Ram Mantra : राम जी का ध्यान करते हुए इन मंत्रों का करें जप, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा

Ram Mantra

Ram Mantra : धार्मिक मान्यता के अनुसार, कहा जाता है कि कण-कण में भगवान का वास होता है। जो भी भक्त भगवान की सच्चे दिल से आराधना करता है, उसकी हर एक परेशानी खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा देवी-देवता की आराधना से मनुष्य के सभी दुख-दर्द भी खत्म हो जाते हैं और घर-परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि भगवान श्री रामचंद्र मर्यादा पुरुषोत्तम (Ram Mantra) का नाम लेने से जीवन में चल रही सभी परेशानियां भी खत्म हो जाती हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद पाने के लिए कुछ मंत्रों का जप करना अच्छा होता है। साथ ही इन मंत्रों के उच्चारण से व्यक्ति की सभी समस्याएं व बाधाएं राम जी समाप्त कर देते हैं। तो आइए जानते हैं प्रभु राम के कुछ चमत्कारी मंत्रों के बारे में-

यह भी पढ़ें- Ram Navami 2023 Wishes : राम नवमी के दिन इन संदेशों के जरिए दें अपनों को बधाई, लिखे- जिनके मन में बसते हैं…

प्रभु श्रीराम के प्रभावशाली मंत्र

आपको बता दें कि राम जी (Ram Mantra) के इन सभी मंत्रो का जप भगवान राम का ध्यान करते वक्त करें।

मनोकामना पूर्ति का मंत्र

श्री रामचंद्राय नमः

संकट से बाहर निकलने का मंत्र

लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।

कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥

आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्।

लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।

गृह क्लेश निवारण मंत्र

हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥
हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते।
बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्

विपत्ति में रक्षा से निकलने के लिए मंत्र

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti : परिवार में चल रहा है तनाव? जानिए खुशहाली लाने के मंत्र

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version