Guruwar Mantra : गुरुवार के दिन श्री हरि की कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रो का जाप, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Vishnuji Mantra

Vishnuji Mantra : हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन सृष्टि के पालनकर्ता श्री हरि को समर्पित हैं। इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को भगवान का विशेष आशीर्वाद मिलता है। श्री हरि नारायण की उपासना करने के साथ-साथ गुरुवार के दिन कुछ मंत्रों का जाप करने से भी भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं। साथ ही भक्तों के सभी दुख-दर्द दूर करते हैं। इसके अलावा उन्हें मनचाही इच्छा पूर्ति का वरदान भी देते हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार नियमित रूप से इन मंत्रों (Vishnuji Mantra) का जाप करने से व्यक्ति को बहुत जल्दी शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, धन और वैभव का आगमन होता है, लेकिन इन मंत्रों का उच्चारण हमेशा साफ और शुद्ध करें। तो आइए जानते हैं इस दिन (Guruwar Mantra) किन-किन मंत्रों का जाप करना चाहिए-

गुरुवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप

मूल मंत्र –

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

सरल मंत्र –

लक्ष्मी विनायक मंत्र –

दन्ताभये चक्र दरो दधानं
कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया
लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

विष्णु जी का पंचरूप मंत्र –

ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।
यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

धन-वैभव एवं संपन्नता का मंत्र –

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर।
भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्।
आ नो भजस्व राधसि।।

यह भी पढ़ें- भगवान विष्णु को समर्पित है दुनिया का ये इंटरनेशलन एयरोपोर्ट, जानिए कहा पर है स्थित

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version