Ram Navami 2023 : राम नवमी पर करें इन मंत्रों का जाप, सभी कार्यों में मिलेगी अपार सफलता

Shri Ram Mantra
Shri Ram Mantra : देश भर में आज यानी 30 मार्च को राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ उनकी विधिविधान से पूजा-अर्चना भी की जाती हैं। माना जाता है कि जो लोग रामनवमी (Ram Navami 2023) के दिन प्रभु श्रीराम की विधिपूर्वक पूजा करते है, उनके सभी संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में सकारात्मकता आती है। इसके अलावा आज राम जी के साथ-साथ माता सीता, हनुमान जी और लक्ष्मण जी की पूजा करना भी शुभ होता है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, राम नवमी के दिन श्री रामचरितमानस का पाठ करना उत्तम माना जाता हैं। इसके अलावा इस दिन पूजा करने के साथ-साथ राम जी के मंत्रों का जाप भी किया जाता है। मंत्रों के बिना देवी-देवता की पूजा को अधूरी माना जाता है। इसलिए आइए जानते हैं प्रभु श्रीराम की पूजा के समय किन-किन मंत्रों (Shri Ram Mantra) का उच्चारण करना शुभ होता है-

यह भी पढ़ें- Maa Siddhidatri Puja Vidhi : नवरात्रि के नौवें दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, यश, बल और धन की होगी प्राप्ति

रामनवमी पर करें इन मंत्रों का उच्चारण

सर्वार्थसिद्धि श्री राम ध्यान मंत्र-

ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम
लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।।

सफलता मंत्र-

ॐ राम ॐ राम ॐ राम
ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम
क्लीं राम क्लीं राम।
फ़ट् राम फ़ट् रामाय नमः ।

मनोकामना पूर्ति मंत्र-

श्री रामचन्द्राय नमः।।

विपत्ति में रक्षा हेतु मंत्र-

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने ||

मुक्ति और प्रभु प्रेम हेतु मंत्र-

नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपा।
लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट।।

यह भी पढ़ें- Happy Ram Navami 2023 Wishes : राम नवमी के शुभ मौके पर इन संदेशों के जरिए दें शुभकामनाएं, लिखे- ना पैसा लगता…

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version