Ram Navami 2023 : 30 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव, इन मंत्रों का करें जप, सभी कष्टों से मिलेगा छुटकारा

Ram Navami 2023

Ram Navami 2023 : हिन्दू धर्म में राम नवमी का त्यौहार बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार 30 मार्च 2023 को ये पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को ही कौशल्या नंदन का जन्म हुआ था। इसलिए इस पावन दिन को राम जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। अयोध्या समेत राम मंदिरों में इस दिन अलग ही धूम देखने को मिलती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, राम जन्मोत्सव (Ram Navami 2023) पर विष्णु जी के सातवें अवतार प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती हैं।

राम नवमी के चमत्कारी मंत्र

रामनवमी (Ram Navami 2023) के दिन इन मंत्रो का जाप करने से मनुष्य को जीवन में अपार सफलता मिलती है। साथ ही जीवन में चल रही सभी परेशानियां भी खत्म हो जाती हैं। जो है-

  1. श्री रामचन्द्राय नमः
  2. श्री राम जय राम जय-जय राम
  3. नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट।
    लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट।।
  4. ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम।
    लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम।।
  5. ‘नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट।
    लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट।।
  6. श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।।
  7. ‘राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version