Budhwar Mantra : बुधवार के दिन गणेश जी के इन मंत्रों का करें जाप, कभी नहीं होगी धन की कमी

Ganesh Mantra

Ganesh Mantra : हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य का आरंभ करने से पहले गणेश जी की पूजा (Ganesh Puja) की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान गणेश (Bhagwan Ganesh) की सच्चे दिल से पूजा-अर्चना करने से वह अपने भक्तों के सारे दुख-दर्द व विघ्न दूर कर देते हैं। इसी वजह से गणेश जी को विघ्नहर्ता नाम से भी जाना जाता हैं। इसके अलावा बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान की विधि-विधान के साथ पूजा करने से वह अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक गणपति जी को प्रसन्न करने के लिए कई गणेश मंत्र (Ganesh Mantra) के बारे में बताया गया है। तो आइए जानते हैं बुधवार के दिन गणेश जी का आशीर्वाद पाने के मंत्र-

गणेश जी को प्रसन्न करने के मंत्र (Ganesh Mantra)

तांत्रिक गणेश मंत्र

ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश।
ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति। मेरे कर दूर क्लेश।।

धार्मिक मान्यता के अनुसार बुधवार के दिन सुबह-सुबह भगवान शिव, मां पार्वती और गणेश जी की पूजा-अर्चना करने के बाद तांत्रिक गणेश मंत्र को 108 बार जाप करने से व्यक्ति के जीवन में चल रहीं सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

गणेश कुबेर मंत्र

ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए बुधवार के दिन गणेश कुबेर मंत्र का जाप जरूर करें। नियमित रूप से इस मंत्र के उच्चारण से आपको अपने सभी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलती मिलेगी। साथ ही धन के नए स्त्रोत भी खुलेंगे।

गणेश गायत्री मंत्र 

ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।

बुधवार के दिन गणेश गायत्री मंत्र का 108 बार उच्चारण करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके अलावा अगर इस मंत्र का लगातार 11 दिन तक जाप किया जाए, तो मनुष्य का भाग्योदय होता है। साथ ही उसके सभी पूर्व पापों का फल खत्म हो जाता है।

यह भी पढ़ें- भगवान गणेश और माँ दुर्गा को इन तरीकों से करें प्रसन्न, चमक उठेगी किस्मत

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version