Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जप, पूरी होंगी सभी इच्छा

Chaitra Navratri 2023 Durga Mantra

Chaitra Navratri 2023 Durga Mantra : सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों में हर दिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की विधि-पूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। इस बार नवरात्रि का प्रारंभ 22 मार्च 2023 से हो रहा है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए विशेष मंत्रों का भी उच्चारण किया जाता हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन मंत्रों (Chaitra Navratri 2023 Durga Mantra) का जप करने से घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, संतान सुख और उत्तम सेहत आदि का आशीर्वाद मिलता है। इसके आलावा व्यक्ति की सभी मनोकामना भी पूरी होती है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में मां दुर्गा (Chaitra Navratri 2023 Durga Mantra) के उन चमत्कारी मंत्रों के बारें में बताएंगे, जिनके उच्चारण मात्र से ही मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्र में करें नौ देवियों की पूजा, जानिए किस दिन कौन सी माता की करें उपासना?

जानिए मां दुर्गा के प्रभावशाली मंत्र

संतान प्राप्ति का चमत्कारी मंत्र-

सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः।
मनुष्यो मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥

उत्तम सेहत और सौभाग्य की कामना के लिए इस मंत्र का जप करें-

मंत्र देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।

घर में सुख शांति, समृद्धि और वैभव लाने का मंत्र-

करोतु सा न: शुभहेतुरीश्वरी शुभानि भद्राण्यभिहन्तु चापद:

आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का मंत्र-

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो: स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
दारिद्रयदु:खभयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदाद्र्रचिता।।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023: पंचक में शुरू होगा चैत्र नवरात्रि, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version