नेनीताल में मनाए न्यू ईयर 2023 का जश्न , होटल-रिसॉर्ट दे रहे हैं बड़ा पैकेज

nanital newyear 2023

nanital newyear 2023

क्रिसमस साल का ऐसा त्योहार है जिसका इंतजार हर कोई बड़े उत्साह से करता है। क्योंकि क्रिसमस अपने संग न्यू ईयर की छुट्टियां भी लाता है। दिसंबर के महिने में लोग क्रिसमस और 31 की नाइट की सेलिब्रेशन की तैयारी में जुड़ जाते हैं। अगर आप भी क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए कोई अच्छी जगह का विचार कर रहे है तो नेनीताल बिलकुल परफेक्ट प्लेस है।

celebrate newyear 2023

नेनीताल में पूरे दिसंबर कुछ अलग ही प्रकार की रौनक देखने को मिलती है। इन दिनों सैलानियों के लिए यह सम्मोहन का केंद्र बना हुआ है। 25 दिसंबर और 31 दिसंबर को सेलिब्रेट करने के लिए लोग यहां घूमने का प्लेन बनाते है। इस दौरान आपको कई लोग नेनीताल में मिल जाएंगे जो यहां क्रिसमस की छुट्टियों का लुफ्त उठाने आते है।

nanital newyear 2023

नेनीताल में होटल-रिसॉर्ट दे रहे ये पैकेज

यहा थर्टी फर्स्ट के जश्न के साथ नववर्ष का स्वागत भी बहुत ज़ोर शोर से किया जाएगा। होटल कारोबारियों ने गीत-संगीत के साथ विविध कार्यक्रमों को लेकर पैकेज प्लान किए हैं। क्रिसमस के लिए होटलों समेत नगर के ऐतिहासिक गिरजाघरों में कार्यक्रमों की चहक सुनाई दे रही है।

nanital newyear 2023

⦁ बता दे कि नववर्ष के जश्न के लिए होटलेस ओर रिसॉर्टस ने दिल्ली और मुंबई से गायक व बैंड को मंगवाया है। इतना ही नहीं होटलों ने पैकेजों में बच्चों के लिए भी मनोरंजन कार्यक्रम की व्यवस्था की है।
⦁ थर्टी फर्स्ट पर खाने में कुमाऊंनी के साथ ही विभिन्न लजीज व्यंजन।
⦁ कुछ होटलों में सैलानियों के लिए उपहार की व्यवस्था भी की गई है।
⦁ थर्टी फर्स्ट के जश्न के लिए आए सैलानियों को होटलस के द्वारा सभी सुवीधाएँ उपलब्ध करवाई जाएगी। इस साल आपको होटलों और रिसॉर्टस में अलग-अलग थीम भी देखने को मिलेगी।
⦁ थर्टी फर्स्ट व न्यू ईयर के लिए बड़ा ऑफर निकाला गया है। बता दे कि बड़े होटलों ने तीन दिवसीय पैकेज 15 से 50 हजार रुपये तक रखे गए हैं। यहां के अभी से ही 20 से 25 प्रतिशत एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

nanital newyear 2023
Exit mobile version