IPL Auction 2023: कैमरन ग्रीन मुंबई के हुए, फ्रेंचाइजी ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा

Cameron Green blog 1

IPL Auction 2023 : 23 साल के 6 फुट 6 इंच लंबे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन, इस आईपीएल मिनी-ऑक्शन में 17.5 करोड़ में खरीदे गए। मुंबई इंडियन्स ने बड़ा दांव चलकर ग्रीन को अपने टीम में शामिल कर लिया। भारत के खिलाफ टी20 विश्वकप से पहले भारत दौरे पर टी20 डेब्यू किया था और अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज के साथ नीलामी में उतरे थे। उन्हें लगभग आठ गुना ज्यादी कीमत हासिल हुई।

𝐂𝐚𝐦 𝙶̶𝚛̶𝚎̶𝚎̶𝚗̶ 𝐁𝐥𝐮𝐞 & 𝐆𝐨𝐥𝐝

A 17.50 Cr bid 🔨 and the Aussie all-rounder joins the 5⃣- time #TATAIPL champions 👉 @mipaltan 🤩

#AuctionFreeOnJioCinema ➡ LIVE on #JioCinema 📲#IPL2023Auction #IPLAuction #TATAIPLAuctionOnJioCinema pic.twitter.com/ypBzNNjjXT

— JioCinema (@JioCinema) December 23, 2022

आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर

ग्रीन को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच काफी बड़ी जंग हुई जिसमें मुंबई ने अंतिम तक हार नहीं मानी और 17.50 करोड़ रूपये खर्च करके उन्हें अपने साथ जोड़ा। ग्रीन से पहले सैम करेन पर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाई गई। पंजाब किंग्‍स ने करेन को 18.50 करोड़ में खरीदा। इस तरह करेन ने क्रिस मौरिस को पीछे छोड़ दिया है, जिन्हें  2021 की नीलामी में  राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था।

𝐆𝐫𝐞𝐞𝐧 in 𝔹𝕝𝕦𝕖 & 𝔾𝕠𝕝𝕕 💙💫

Presenting to you, our newest all-rounder ➡️ Cameron Green😎

📸: @ompsyram#DilKholKe #MumbaiIndians #TATAIPLAuction pic.twitter.com/5iW0PmDTer

— Mumbai Indians (@mipaltan) December 23, 2022

ग्रीन के टी20 इंटरनेशनल करियर

ग्रीन ने अब तक केवल आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले ही खेले हैं जिनमें उन्होंने केवल 139 रन ही बनाए हैं। कुल मिलाकर उनके पास 21 टी20 मुकाबले खेलने का ही अनुभव है जिसमें उन्होंने 245 रन बनाए हैं। टी20 में ग्रीन के नाम केवल पांच विकेट ही हैं। यदि ये आंकड़े देखें जाएं तो ग्रीन बहुत प्रभावी नहीं दिखते हैं लेकिन मुंबई ने उन्हें भविष्य को ध्यान में रखते हुए खरीदा है।

भारत दौरे पर किया था कमाल

कैमरन ग्रीन सितंबर-अक्टूबर में भारत दौरे पर आए थे। उस समय ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी और ग्रीन ने तीन में से दो मैचों में अर्धशतक जमाए थे। तभी से वह फ्रेंचाइजियों की नजरों में आ गए थे। तभी से उम्मीद जगने लगी थी कि इस खिलाड़ी पर नीलामी में जमकर पैसा बरसेगा।

 

Exit mobile version