Butterfly Pea Tea Benefits : चाय पीने से भी कंट्रोल होता है वजन, जानें इस फूल की टी के जबरदस्त फायदे

Butterfly Pea Tea Health Benefits

Butterfly Pea Tea Health Benefits : आज के समय में मोटापे की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कई लोग इसका शिकार हो रहे है। हालांकि वजन कम करने के लिए कई लोग विभिन्न तरीकों को भी अपनाते हैं लेकिन कड़ी मेहनत करने के बाद भी उनका वजन कम नहीं होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाने के बाद कुछ ही समय में आपका वजन कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Age Weight Chart : उम्र के हिसाब से जानिए कितना होना चाहिए आपका वजन, यहां देखें चार्ट

ऐसे कंट्रोल होता है मोटापा

नीले रंग के अपराजिता के फूल दिखने में जितने खूबसूरत होते है, उतने ही फायदेमंद भी होते हैं। आयुर्वेद में विभिन्न रोगों के उपचार में इन फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। नियमित रूप से अपराजिता के फूलों (Butterfly Pea Tea Health Benefits) से बनी चाय का सेवन करने से वजन भी कम होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है, जो वजन कम करने में सहायक होता है। इसे पीने के बाद शरीर में मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे फैट बर्न होने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि इस फूल की चाय का रंग नीला होता है जिस कारण इसे ब्लू टी (Blue tea) भी कहा जाता हैं। इसके अलावा कई देशों में अपराजिता के फूलों को बटरफ्लाई पी फ्लावर भी कहा जाता हैं।

अपराजिता के फूल के अन्य फायदे

  1. अपराजिता के फूल (Butterfly Pea Tea Health Benefits) से बनी चाय पीने से शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में सहायता मिलती है।
  2. इस फूल की चाय में फ्लेवोनॉएड्स पाया जाता हैं, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।
  3. अपराजिता के फूलों से बनी चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की भरपूर मात्रा होती हैं, जिससे पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है। साथ ही पाचन क्रिया सुधरती है।
  4. इसके अलावा इस चाय (Butterfly Pea Tea Health Benefits) को पीने से आतों में होने वाले कीड़ों की समस्या भी दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें- Oats Benefits : वजन कम करने के लिए इस समय खाएं ओट्स, जल्द गायब होगी पेट की चर्बी

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version