गोवा घूमने आई छात्रा के साथ बस ड्राइवर ने किया बलात्कार, महिला इकाई ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Goa

Goa

गोवा से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां मुंबई से घूमने आई एक छात्रा के साथ कथित तौर पर उसका बलात्कार करने के आरोप में बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की शानिवार को आरोपी की बस में घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ित छात्रा 26 दिसंबर को छुट्टियां मनाने मुंबई से गोवा आई थी। जिस बीच एक बस चालक ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

गोवा के पणजी में 26 दिसंबर को एक छात्रा मुंबई से यहां छुट्टियां मनाने आई थी। वहीं शनिवार को एक बस चालक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पुलिस अधिकारी ने सोमवार को दी। अधिकारी ने बताया कि घटना को शनिवार को अंजाम दिया गया। घटना का जानकारी मिलते ही महिला इकाई ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी वास्को के जुरीनगर का निवासी है। पीड़िता 14 विद्यार्थियों के समूह की सदस्य है, जो गोवा छुट्टियां मनाने आया है और आरोपी के बस को किराए पर लिया था।’’ आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version