राज ठाकरे की एक चेतावनी और मुंबई में “अवैध दरगाह” पर कुछ ही घंटों में चल गया बुलडोजर

Mumbai illegal dargah

मुंबई में एक अवैध दरगाह पर कार्रवाई की गई है। माहिम में समुंदर किनारे अवैध रूप से बनी दरगाह को तोड़ा गया। ये एक्शन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे के एक बयान के बाद हुआ।

राज ठाकरे ने उठाया था मुद्दा

दरअसल, बीते दिन गुड़ी पड़वा के अवसर पर राज ठाकर ने अपने संबोधन के दौरान इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने ये दावा किया मुंबई में माहिम तट पर एक अवैध दरगाह बन गई है। इसके साथ ही राज ठाकरे ने चेतावनी भी दी थी कि अगर एक महीने के अंदर इस दरगाह को नहीं हटाया गया तो उसी स्थान पर मनसे गणपति मंदिर बना देगी।

यह भी पढ़ें: “जब आपने खुद ही हार मान ली थी, तो…” उद्धव गुट से सुप्रीम कोर्ट से पूछे ये सवाल, सरकार बहाल करने पर कही ये बड़ी बात

राज ठाकरे ने अपने बयान में कहा था- “यह किसकी दरगाह है? क्या यह मछली की है? यह दो साल तो पहले नहीं थी। अगर अवैध निर्माण को तुरंत नहीं गिराया जाता, तो हम उसी जगह पर एक विशाल गणपति मंदिर का निर्माण करेंगे।“

इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि माहिम में समुंदर किनारे बनी अवैध दरगाह को तोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि दरगाह को तोड़ने के आदेश रेजिडेंट कलेक्टर मुंबई ने दिए थे। इसके लिए 6 अफसरों की एक टीम गुरुवार सुबह 8 बजे ही दरगाह पर पहुंच गई थी। भारी तादाद में पुलिस बल को तैनात किया गया। इस दौरान खुद कलेक्टर और डीसीपी भी मौके पर पहुंचे।

वीडियो भी दिखाई थी

बता दें कि बीते दिन मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने समुद्र में बनी एक कथित दरगाह का वीडियो दिखाया था। ठाकरे ने मजार को अवैध बताया और कहा कि कुछ दिन पहले यहां कुछ भी नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने इसे हटाने के लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया। इसके साथ ही वे ये भी बोले कि वह माहिम पुलिस स्टेशन के करीब है। वहां BMC के अधिकारी घूमते हैं। इसके बाद भी दो सालों में ये दरगाह खुलेआम समुद्र में बन रही है। एक और हाजी अली दरगाह और इस बारे में बात करने वाला कोई नहीं है?

ठाकरे ने आगे कहा- “मैं संविधान को मानने वाले देश के मुसलमानों से पूछता हूं कि क्या आप इसकी निंदा नहीं करते? मैं ताकत नहीं दिखाना चाहता, लेकिन जरूरत पड़ी तो ऐसा करना पड़ेगा।“ राज ठाकरे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था और इस मामले ने तूल भी पकड़ा। इसके बाद मुंबई का प्रशासन तुरंत ही हरकत में आया और गुरुवार सुबह ही अवैध दरगाह के खिलाफ एक्शन लिया गया।

यह भी पढ़ें: “अपने मंत्री को जेल में डालने वालों के साथ…”, BJP का समर्थन करने को लेकर शरद पवार पर बरसे ओवैसी

Exit mobile version