इंदौर: मूक बधिर महिला के साथ देवर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने कुछ इस तरह बताई आपबीती

indore dead dumb lady rape

इंदौर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक मूक बधिर महिला के साथ उसके ही देवर ने कथित तौर पर दुष्कर्म कर दिया। वारदात की जानकारी तब मिली जब पीड़िता ने साइन लैंग्वेज में घटना परिवार को बताई। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

देवर ने किया मूक बधिर भाभी का रेप

भाभी के साथ रेप का मामला देश के सबसे साफ शहर इंदौर से सामने आया है। यहां एक हवसी देवर ने अपनी मूक बधिर भाभी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित महिला ने इशारो में परिवार को वारदात की जानकारी दी जिसके बाद महिला का गर्भपात करवाया गया। परिजन मामले की शिकायत दर्ज करवाने हेतु पीड़िता को थाने लेकर पहुंचे। जिसके बाद साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट को बुलाकर महिला का बयान दर्ज करवाया गया।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: 4 साल की मासूम बच्ची की हत्या, खाली प्लाट में मिला शव

पुलिस ने बताया कि मूक बधिर पीड़िता की शादी वर्ष 2022 आष्टा निवासी एक मूक बधिर युवक से हुई थी। जिसके बाद से ससुराल वाले महिला से 1 लाख की दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज ना देने के कारण पीड़िता को मारा पीटा भी जाता था। इसी बीच एक दिन उसे अकेला पाकर उसके देवर ने उसका बलात्कार कर दिया। पीड़िता जब गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने उसका गर्भपात करवा दिया।

ससुराल वालों ने करवाया पीड़िता का गर्भपात

दरअसल, पीड़िता मूक बधिर होने के कारण मजबूर थी और अपने देवर का असली सच किसी को नहीं बता पाई। लेकिन जब परिजन उसे लेकर द्वारकापुरी थाना पहुंचे तो उसने साइन लैंग्वेज में सारी बात पुलिस को बता दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version