2023 के शुरुआत में घर ले आइये ये इलेक्ट्रिक कार, कीमत 10 लाख से कम

Car blog image 1

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। लोग अब पेट्रोल, डीजल को छोड़ इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीद रहे है। सरकार भी इसमें भरपूर मदद करने का प्रयास कर रही है। पर्यावरण के लिहाज से भी ये अच्छा है कि हम इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करें। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी एक कार्यक्रम में कहा था कि अगले 6 महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत पेट्रोल वेरिएंट के बराबर हो जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां इतनी सस्ती हो जाएगी कि आम आदमी भी इसको खरीद पायेगा।

आइये इसी सिलसिले में देखते है कि 2023 में कौन-कौन से कारें मार्केट में उतरेंगी जो आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं जिसमे कमाल के फीचर हो और जिसकी कीमत 10 लाख से कम हैं तो आप इसके लिए जा सकते हैं।

1 ) Tata Tiago EV

टाटा इलेक्ट्रिक में भी अपना दबदबा बनाना चाहती है। टाटा ने पहले ही टियागो हैचबैक का ऑल – इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च कर दिया है जिसको कंपनी इसकी डिलीवरी 2023 की शुरुआत में कर सकती है। ये आपके लिए सही और कमाल की कार हो सकती है। ये 61PS इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जो 104 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही कंपनी इसमें  3.3kW AC चार्जर भी देती है। इसमें 19.2kWh और 24 kWh की बैटरी है जो 250 किमी रेंज और बाद वाला 315 किमी की रेंज देती है। आपको बता दे टाटा टियागो ईवी के छोटे बैटरी वेरिएंट की कीमत 8.49 लाख रुपये है।

2 ) MG Air EV

एमजी ने हाल के दिनों में ये पुष्टि की है कि कंपनी भारतीय बाजार में Air EV एंट्री-लेवल EV की पेशकश करेगी। हालांकि इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी ने इससे पहले इसे 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था। इसकी शानदार लुक्स ने सभी को चौंका दिया था। वहीं कंपनी इस ईवी को इंडोनेशियाई विनिर्देश में, ग्राहकों को दो बैटरी पैक का ऑप्शन भी दे रही है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अनुमान है कि कंपनी इसका पर्दापर्ण जनवरी 2023 ऑटो एक्सपो में कर सकती है।

3) Citroen C3 EV

कंपनी इस कार की ब्रिकी 2023 में कर सकती है। ये एक एंट्री लेवल ईवी है। ये कार  C3 हैचबैक पर आधारित है। जिसकी कीमत भारतीय बाजार में 5.88 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन इसकी कीमत भी 10 लाख रुपये तक कंपनी कर सकती है। फ्रांस के अलावा और अफ्रीकी देशों में भी ये काफी पॉपुलर है। फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी C3 EV दिसंबर में 2023 की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर इसे लॉन्च कर सकती है। आपको बता दे वर्तमान में भारत में सबसे अधिक बिकने वाली ईवी में  टाटा नेक्सॉन ईवी है जिसकी कीमत 14.99 लाख रुपये है।

Exit mobile version