लुधियाना की फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 2 मजदूरों की मौत 4 घायल

accident

accident

पंजाब में हादसों से हो रही मौतों का कहर जारी है। यहां हो रहे हादसों ने अभी तक प्रशासन की आंखो को नहीं खोला है। सरकार के द्वारा बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। शायद अभी प्रशासन को चुनाव के मातम से उबरने में समय लग सकता है। दरअसल, पंजाब के लुधियाना में एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 मजदूरों ने अपनी जान से हाथ धो लिए। हादसे में 4 लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। यह तो बस सरकारी आंकड़े है। मजदूरों के द्वारा मुआवजे की मांग की जा रही है।

यह मामला पंजाब के लुधियाना के खन्ना जिले के दोराहा के रामपुर रोड स्थित ग्रेट इंडिया स्टील फैक्ट्री का है। यहां बॉयलर फटने के धमाके से हर तरफ हड़कंप मच गया। घटना में 2 मजदूरों की मृत्यु हो गई। जबकि 4 घायल हो गए। जिस समय बॉयलर फटा उस समय मजदूर अपने कमरे में आराम कर रहे थे। धमाका होने के बाद चारो तरफ अंधेरा छा गया। धमाके की जानकारी देते हुए मजदूरों ने बताया की रात में वे क्वार्टर में सो रहे थे तभी जोरदार धमाका सुना गया। चारों ओर अंधेरा पसरा हुआ था। कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। घटना की सूचना तुरंत रेस्क्यू टीम को दि गया। मौके पर टीम ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इस हादसे पर पुलिस अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि सिद्धू अस्पताल से सूचना मिली थी कि स्टील फैक्ट्री का बॉयलर फट गया है। वहीं पुलिस की टीम तुरंत मौके पर गई। लुधियाना एसपीएस अस्पताल ले जाने के दौरान 2 मजदूरों की मौत हो गई और 4 मजदूर घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।  सैंपल लिए जाएंगे। पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है ।

क्या कहना कर्मचारी का

फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी सागर ने बताया कि 6 से 7 लोग काम कर रहे थे। तभी अचानक धमाका हो गया। 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों को अस्पताल भेजा है। हादसे किस वजह से हुआ इसकी अभी कोई जानकारी नहीं। वहीं घायल में रमेश कुमार ने बताया कि उसके पैरों पर चोट लगी है।

 

 

Exit mobile version