BMW M 1000 R सुपरबाइक भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

BMW M 1000 R

BMW M 1000 R

BMW M 1000 R : दिग्गज ऑटो निर्माता कंपनी BMW Motorrad India ने M 1000 R supersport M को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। आज से इसकी प्री-बुकिंग भी शुरु कर दी गई है। देश में अधिकृत बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया डीलरशिप पर जाकर लोग प्री-बुकिंग कर सकते हैं। हालाकिं, बाइक की शिपिंग जनवरी 2024 में शुरू होगी। आपको बता दें कि ऑल न्यू बीएमडब्ल्यू एम 1000 आर बीएमडब्ल्यू मोटरराड का दूसरा एम मॉडल है। इससे पहले बीएमडब्लू ने BMW M 1000 RR को भी लॉन्च किया था। आइए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं…

BMW M 1000 R

BMW M 1000 R : इंजन तथा पावर

पावरट्रेन की बात करें तो लेटेस्ट बाइक BMW M 1000 R में BS6 फेज-II मानकों को पूरा करने वाला 999cc का इंजन 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 14,500rpm पर 209bhp की पावर और 11,000rpm पर 113Nm का टार्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है। बाइक 3.1 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 306 किलोमीटर प्रति घंटा है।

BMW M 1000 R : डिजाइन

BMW M 1000 R के कॉम्पिटिशन वेरिएंट में पैसेंजर किट, पिलियन सीट कवर, M GPS लैप ट्रिगर, और कार्बन फ्रंट और रियर मडगार्ड, M कार्बन टैंक कवर, M कार्बन स्प्रोकेट कवर और M कार्बन चेन गार्ड दिया गया है।इसके अलावा यह वेरिएंट के साथ M बिलेट पैक भी मिलता है, जिसमें M ब्रेक लीवर गार्ड, राइडर फुटरेस्ट सिस्टम, इंजन प्रोटेक्टर और ब्रेक लीवर फोल्डिंग आदि चीजें शामिल हैं। इसकी कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से 6 लाख रुपये अधिक है

BMW M 1000 R : सुरक्षा हेतु फीचर्स

राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दोपहिया वाहन BMW M 1000 R में कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें बेहतर हैंडलिंग के लिए एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और लॉन्च कंट्रोल के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है।साथ ही इसमें चार राइडिंग मोड्स रेन, डायनेमिक, रोड और रेस मिलते हैं। बाइक में सामने की तरफ 45mm के इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरह एल्यूमीनियम स्विंग आर्म लगे हैं।

Delhi BMW Accident: दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला चरम पर, BMW ने स्कूटी सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर और…

Exit mobile version