2023 BMW X3: BMW के दो नए डीजल संस्करण SUV लॉन्च, कीमत 70 लाख के आसपास

BMW X3 diesel varient

2023 BMW X3 SUV: BMW ने भारत के लिए अपनी 2023 BMW X3 SUV के दो नए डीजल संस्करण लॉन्च किए हैं – X3 xDrive20d xLine और X3 xDrive20d M। इन दोनों वेरिएंट को विशेष रूप से डीजल इंजन के साथ डिजाइन किया गया है। इस कार का मुकाबला ऑडी क्यू 5 से होता है, जिसमें ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ एक 2.0L का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 245.59 bhp की पॉवर जेनरेट करता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 60.50 लाख रुपये से शुरू होती है।

BMW X3 कीमत

कीमत की बात करें तो इस मॉडल के xDrive20d xLine की एक्स शोरूम कीमत 67.50 लाख रुपये और रखी गई है। xDrive20d M Sport वेरिएंट की कीमत 69.90 लाख रुपये रखी गई है।

इंजन और गियरबॉक्स

नई BMW X3 में 2.0-लीटर 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है जो 190 bhp का पावर और 1,750-2,500 rpm पर 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस पावरट्रेन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है जो चारों पहियों को पावर देता है। एक्सलाइन वैरिएंट में डायनेमिक डैम्पर कंट्रोल की कमी है जो एक्स3 के लिए एम स्पोर्ट पर विशेष रूप से दिया किया जाता है।

BMW X3 डिजाइन और अन्य फीचर्स

नई BMW X3 xLine में कूल, आइकॉनिक किडनी ग्रिल, ब्राइट अडैप्टिव LED हेडलाइट सेट-अप और स्कल्पटेड टेल-लाइट्स हैं जो कार के पिछले हिस्से तक जाती हैं। एम स्पोर्ट में स्पोर्टी फ्रंट और रियर बंपर और रूफ रेल्स पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश और अंदर और बाहर एम लोगो है। xLine मॉडल में एल्युमिनियम-फिनिश्ड रेल्स के साथ रूफ मिलता है। नई X3 xLine में नियमित X3 पर 20 इंच के पहियों के बजाय छोटे, 19 इंच के पहिये हैं। एम स्पोर्ट में वाई-स्पोक्स के साथ अलग-अलग स्टाइल के अलॉय दिए गए हैं।

 

Exit mobile version