शादी समारोह में 5 सिलेंडर में ब्लास्ट, दूल्हे समेत 60 लोग झुलसे

Cylinder blast accident

Cylinder blast accident

राजस्थान के जोधपुर जिले में शादी समारोह में 5 गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट होने से 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जबकि 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ब्लास्ट होने के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहोल मच गया। बता दे कि, हादसे में दूल्हे, उसके माता-पिता समेत 60 लोग झुलस गए। 2 बच्चें भी ब्लास्ट की चपेट में जान गवा बैठे। हादसे में झुलसे पीडितों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में कलेक्टर भी पहुंचे और घायलों के परिजनों से मुलाकात की।

Cylinder blast accident

मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

दरअसल, राजस्थान के जोधपुर में एक शादी समारोह मातम में बदल गया। बताया गया कि समारोह अच्छे से चल रहा था कि अचानक से एक के बाद एक साथ 5 गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। सिलेंडर में ब्लास्ट होने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। जिसमें 4 लोगों की मौत गई। वहीं 60 लोग झुलस गए। दूल्हे और उसके माता-पिता भी हादसे में की चपेट से नहीं बचे। म़ृतकों में 2 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। बता दे कि हादसा शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में गुरुवार दोपहर सवा तीन बजे हुआ। यहां तख्त सिंह के घर में शादी समारोह था। घर से बारात रवाना होने वाली थी, तभी अचानक सिलेंडर फट गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता हॉस्पिटल पहुंचे। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कच्छावा ने बताया कि 60 जख्मी लोगों में से 51 को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। इनमें 8 लोग 90 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं। 48 लोग वार्ड में एडमिट है, 1 बच्चा आईसीयू में है। जबकि 5 और 7 साल के दो बच्चों की मौत हो गई।

 

हादसा के समय काफी संख्या में बाराती घटना स्थल पर मौजूद थे। ब्लास्ट में झुलसे लोगों को शेरगढ़ लाया गया। यहां से कुछ लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में रेफर किया गया है।  ग्रामीण एसपी अनिल कयाल ने बताया कि 5 सिलेंडर फटे थे। खाना बनाते समय अचानक एक सिलेंडर में लीकेज हुआ और आग पकड़ ली। इसी दौरान वहां पास में मौजूद पांच सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली और धमाके होने लगे। जहां सिलेंडर फटे, वहां करीब 100 लोग मौजूद थे।

 

सिलेंडर ब्लास्ट होकर महिलाओं के ऊपर गिरे

शादी समारोह में कई महिलाओं के घायल होने की खबर सामने आई है। ऐसा ही हॉल के चौक में बैठी एक महिला के साथ हुआ। वह बैठकर बातें कर रही थीं कि तभी एक सिलेंडर ब्लास्ट होकर महिलाओं के ऊपर आ गिरा। घायलों में महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत और विधायक मनीषा पंवार, शेरगढ़ विधायक मीना कंवर भी अस्पताल पहुंची हैं।

 

 

 

Exit mobile version