BJP ने गुजरात में हासिल की जबरदस्त जीत, तोड़ डाले कई रिकार्ड

gujrat election 2022

gujrat election 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपार सफलता मिली है। बीजेपी ने इस जीत से कई रिकॉर्ड तोड़ डाले तो कई बना भी डाले। भाजपा ने कीर्तिमान बनते हुए कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी पर प्रचंड जीत की प्राप्ती की है। यह लगातार सातवीं बार है जब गुजरात में भाजपा ने अपनी जीत दर्ज की है। गुजरात में भाजपा की भारी जीत के बाद हर तरफ जश्न का माहोल देखने को मिल रहा है।

 

किसे मिली कितनी सीटें ?

गुजरात विधानसभा के नतीजों की घोषणा बीते गुरुवार 8 दिसंबर को हुई। इस बार गुजरात चुनाव में भाजपा ने वो कर दिखाया, जो इसके पहले कभी किसी राज्य में नहीं हुआ है। इस बार गुजरात की 182 विधानसभा सीट पर वोट डाले गए है। जिसमें से 156 सीटों पर भारी बहुमत के साथ भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 17 और आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है। चुनाव में जानता ने भाजपा पर खुब प्यार लुटाया है, जिसका नतीजा है कि बीजेपी 7वीं बार गुजरात में  सरकार बनाने जा रही है।

 

भाजपा का सात साल का इतिहास

गुजरात में बीजेपी को इससे पहले इतनी बड़ी जीत का स्वाद कभी चखने को नहीं मिली था। बता दे की 1995 के गुजरात चुनाव में बीजेपी ने 121 सीटों पर जीत हासिल की थी। फिर 1998 के चुनाव में 117 पर भाजपा ने अपना परचम लहराया था। 2002 में हुए गुजरात चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में 127 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन ये आकंडा फिर से घटकर 2007 के चुनाव में 117 पर आ गया। 2012 में हुए चुनाव में तो भाजपा को केवल 115 सीटें मिली। इस प्रकार ये संख्या मानो घटती चली गई। और 2017 के चुनाव में 99 सीटों के जरीए भाजपा सरकार गुजरात में बनी रही। लेकिन 2022 के चुनाव में ये सभी रिकॉर्ड टूट कर चूर हो गए। इस साल के चुनाव में भाजपा ने 150 का आंकडा पार करके 1985 के उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया, जब कांग्रेस को 149 सीटें मिली थीं।

Exit mobile version