बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे अपने क्षेत्र के 200 मंदिरों की करेंगे मदद, किया ऐलान

200 blog image 1

झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से लगातार तीन बार से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे अपने संसदयी क्षेत्र में लगातार विकाश कार्य कर रहे हैं। उनके विकाश कार्यों का ही परिणाम है कि गोड्डा की जनता उन्हें इतना प्यार देती है। इस बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे अपने क्षेत्र में स्थित मंदिरों की मदद के लिए फिर एक बार आगे आए है। उन्होंने हाल ही में अपने क्षेत्र में स्थित मंदिरों के लिए सहायता राशि का ऐलान किया है।

200 मंदिरों की मदद करेंगे सांसद

सांसद निशाकांत दुबे अपने क्षेत्र में स्थित कई मंदिरो की व्यक्तिगत तौर पर मदद करने जा रहे है। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में कई ऐसे मंदिर है जिन्हें लोग बनाना चाहते है और इसके मद्देनजर वें ऐसे मंदिरों को निजी तौर पर 1 लाख रूपेये देंगे। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में करीब 200 ऐसे मंदिर है जिन्हें मदद दी जाएगी।हाल ही में आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर सांसद निशिकांत दुबे ने मधुपुर में छठ पूजा समिती को 2 लाख 52 हजार रुपये का चेक सोंपा था।

छूठ पूजा समिती को सौंपा 2 लाख 52 हजार का चेक

अपने क्षेत्र में विकाश कार्य हो सामाजिक कार्य या फिर धार्मिक कार्य हर आयोजन में सांसद निशिकांत दुबे बढ़चढ़कर हिस्सा लेते है। बात अगर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की करें तो उन्होनें 2009 में राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने झारखंड में गोड्डा की संसदीय सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बता दे कि 16 वें लोकसभा चुनाव में भी सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी सीट बरकरार रखी और वर्तमान में वे गोड्डा के सांसद हैं।

Exit mobile version