पीएम की मां के अपमान पर भड़की बीजेपी, कहा – जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

WhatsApp Image 2022 10 14 at 1.30.09 PM

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है। चुनाव जैसे – जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे – वैसे ही राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साधने का भी कोई मौंका नहीं छोड़ रही है। इसी बीच अब भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उस घेरा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। स्मृति इरानी ने कहा कि, गुजरात में राजनीति को चमकाने के लिए आम आदमी पार्टी ने पीएम की 100 वर्षीय मां हीराबेन मोदी का अपमान किया हैं। अरविंद केजरीवाल के इशारे पर आप गुजरात के नेता ने गुजरात के लोगों की भावनाएं आहत की है।

भाजपा ने साधा आप पर निशाना

स्मृति ईरानी ने कहा कि इसके लिए गुजरात की जनता चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी। ईरानी ने कहा अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर ही गुजरात में आम आदमी पार्टी लगातार इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का एक नेता 100 वर्षीय महिला का अपमान इसलिए करता है, क्योंकि उस मां ने ऐसे बेटे को जन्म दिया जिसने देश का आशीर्वाद पाकर प्रधानसेवक के दायित्व का निर्वहन किया। स्मृति ईरानी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल जी से आज कहना चाहती हूं कि शब्द कम पड़ते हैं, आक्रोश को व्यक्त करने के लिए लेकिन गुजरात और गुजरातियों ने ये संकल्प लिया है कि आम आदमी पार्टी को आगामी चुनाव में ध्वस्त करेंगे।

क्या हैं मामला ?

दरअसल, गुजरात मे आम आदमी पार्टी के प्रमुख गोपाल इटालिया का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे पीएम मोदी और उनकी मां हीराबेन मोदी का मजाक उड़ाते देखे जा सकते हैं। गोपाल इटालिया ने वीडियो ने इस वीडियो को चलती कार में बनाया था। भाजपा ने गोपाल इटालिया का ये वीडियो कल गुरूवार को जारी किया जिसमें गोपाल इटालिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 वर्षीय मां का कथित तौर पर मजाक उड़ाते सुने जा सकते हैं। इस वीडियो में गोपाल इटालिया को कथित रूप से कहते सुना जा सकता है, ‘आप ‘नीच’ नरेंद्र मोदी को उनकी जनसभाओं के खर्च सार्वजनिक करने को क्यों नहीं कहते और उनकी मां हीराबा भी नाटक कर रही हैं। मोदी 70 साल के करीब हैं, वहीं हीराबा जल्द 100 साल की होंगी, फिर भी दोनों की नौटंकी चालू है’। गोपाल इटालिया के इस वीडियो के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी पर भाजपा हमलावर है। भाजपा ने इसे पूर गुजरात का अपमान बताया है। बता दे कि गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान भी आज चुनाव आयोग कर सकता है। दोपहर तीन बजे इलेक्शन कमीशन प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला हैं। आशा जताई जा रही है कि चुनाव आयोग आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव और चुनाव परिणाम की तारीख का ऐलान कर सकता है।

Exit mobile version