पहाड़ों पर बड़ी कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में होगी तेज बारिश

Weather Upadte

Weather Upadte

Weather Update : दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान और भारी बारिश का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा हैं। साथ ही उत्तर भारत में भी ठंड बढ़ रहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। चक्रवाती तूफान आज तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट से टकराने वाला है। इसलिए इन राज्यों के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बर्फबारी की वजह से बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है। साथ ही कई हिस्सों में घना कोहरा छाने लगा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठंड में और ज्यादा इजाफा होगा। पहाड़ी इलाकों में कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज जी जाएगी। इसके अलावा प्रदेशों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

दिल्ली में और बढ़ेगी ठंड

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में सुबह-शाम ठंड बढ़ती जा रहीं हैं। साथ ही सारी जगह धुंध की चादर भी छाई रहती है। लेकिन ठंड के साथ प्रदूषण में भी कमी नहीं आ रहीं है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लोग इस समय ठंड और प्रदूषण दोनों से परेशान है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस बना रहेंगा तो वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस बना रहने का अनुमान हैं।

Exit mobile version